Free VIP Jyotirlinga Darshan: एमपी के इस ज्योतिर्लिंग में कर सकेंगें फ्री में वीआईपी दर्शन
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओमकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में अब फ्री (Free VIP Jyotirlinga Darshan) में कर सकेंगें वीआईपी दर्शन.

Free VIP Jyotirlinga Darshan: 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में अब श्रद्धालु निःशुल्क वीआईपी दर्शन का लाभ ले सकेंगे. मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में प्रशासन ने एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य रक्तदान को बढ़ावा देना है, जिसके तहत श्रद्धालुओं को Free VIP Jyotirlinga Darshan की सुविधा दी जाएगी.
प्रशासन के अनुसार, ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालु यदि रक्तदान करते हैं तो उन्हें फ्री में VIP Jyotirlinga Darshan का लाभ मिलेगा. इसके लिए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में एक विशेष ब्लड डोनेशन यूनिट स्थापित की जाएगी, ताकि श्रद्धालु आसानी से रक्तदान कर सकें और इस सामाजिक कार्य में भागीदारी निभा सकें.
यह भी पढ़ें: Rewa Bhopal Holi Special Train: रेलवे का बड़ा तोहफा, होली पर रीवा भोपाल के बीच चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
कलेक्टर ने दिए निर्देश
खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने इस योजना को लेकर श्रीजी मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने एक माह के भीतर मंदिर परिसर में स्थायी ब्लड डोनेशन यूनिट स्थापित करने के लिए कहा है, ताकि रक्तदान की सुविधा सुचारू रूप से शुरू हो सके और पात्र श्रद्धालुओं को Free VIP Darshan का लाभ मिल सके.
यह भी पढ़ें: MP New High Level Bridge: एमपी के इस शहर में बनेगा नया हाईलेवल ब्रिज, मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत
असहाय मरीजों को मिलेगी मदद
कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को फ्री में VIP Darshan की सुविधा मिलेगी, वहीं रक्तदान से प्राप्त रक्त गरीब और असहाय मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाएगा. रक्तमित्र शैलू मंडलोई के अनुसार, इस पहल से थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के जीवन को बचाने में भी मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: MP News: कंचन बाई की शहादत पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान





