Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Latest News

Rewa News: रीवा जिले में आस्था पर प्रहार, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी हनुमान जी की मूर्ति

रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरा गांव में वर्षों पुराने मंदिर में रखी हनुमान जी की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: रीवा जिले में एक बार फिर से हिंदुओं की आस्था पर प्रहार हुआ है, जहां एक असामाजिक तत्व के द्वारा बिना किसी कारण वर्षों पुरानी हनुमान जी की मूर्ति को तोड़कर खंडित कर दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.

यह पूरा घटनाक्रम रीवा जिले के सोहागी पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरा गांव से सामने आया है, जहां गांव में स्थित मंदिर में हनुमान जी की बरसों पुरानी मूर्ति रखी हुई थी, लोग नियमित पूजा पाठ करते थे, लेकिन मंगलवार की रात एक व्यक्ति के द्वारा मूर्ति को खंडित कर दिया गया.

सुबह जब लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हनुमान जी की मूर्ति खंडित है और उन्हें मंदिर के बाहर फेंक दिया गया है, जिसके बाद लोगों की होश उड़ गए सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए मामला दर्ज कर लिया है.

ALSO READ: Mauganj News: सीधी के बाद मऊगंज जिले में हाथियों की हलचल से मचा हड़कंप, जंगल विभाग मुस्तैद

संदेह ही फरार

रीवा जिले की सोहागी पुलिस को यह सूचना मिली की पैरा गांव में हनुमान जी की मूर्ति खंडित की गई है जिस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर राजेश माझी नाम के व्यक्ति को चिन्हित किया, पुलिस जब संदेही के घर पर पहुंची तो राजेश मांझी मौके से फरार हो गया था फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

ALSO READ: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया सरपंच

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!