Rewa News: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्यवाही, जनपद सीईओ पर 10 हज़ार रुपए का जुर्माना
Rewa Collector Pratibha Pal: समय पर आवेदन निराकरण न करने पर गंगेव जनपद सीईओ पर 10 हजार का जुर्माना, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्यवाही

Rewa News: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल (Rewa Collector Pratibha Pal) ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जनपद सीईओ पर 10 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया है आपको बता दे की लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण न करने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सख्त रुख अपनाया है, गंगेव जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) प्राची चौबे पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
जानकारी के अनुसार, समय-सीमा से बाहर लंबित आवेदनों को लेकर पहले सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, नोटिस में उनसे देरी के संबंध में स्पष्ट और समाधानकारी जवाब मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय के भीतर कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया.
बिना पर्याप्त कारण के रोके गए आवेदन
मामले की समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि आवेदनों को लंबित रखने के पीछे कोई ठोस या उपयुक्त कारण नहीं था, लोगों को निर्धारित अवधि में सेवाएं उपलब्ध न कराना लोक सेवा गारंटी अधिनियम का उल्लंघन माना गया, इसी आधार पर यह दंडात्मक कार्रवाई की गई.
तीन दिन में जमा करनी होगी राशि
कलेक्टर ने अपने आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 10 हजार रुपये की जुर्माना राशि नियमानुसार जमा कराई जाए, साथ ही राशि जमा करने के बाद चालान की प्रति तीन दिन के भीतर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा. रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल कि कार्यवाही से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया इसे एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में चलती ऑटो में महिला से मंगलसूत्र की लूट, आरोपी फरार





