Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya PradeshRewa news

Rewa News: कैब ड्राइवर ने मुंबई से चुराई महिंद्रा थार, रीवा पुलिस ने जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस ने मुंबई से भागे एक कैब ड्राइवर को ब्लैक कलर की महिंद्रा थार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: रीवा पुलिस ने एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है जो न्यू मुंबई के पनवेल से चोरी की हुई महिंद्रा थार लेकर रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने गांव पहुंचा और फिर इस थार का उपयोग अवैध कामों के लिए करने लगा, आरोपी युवक नई मुंबई में प्राइवेट कैब चलने का काम करता था और फिर आपराधिक गतिविधियों में संलिपित हो गया

आरोपी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से जिंदा कारतूस खरीद कर उसे लाल गांव थाना क्षेत्र के भटवा हिनौती में बेंचने जा रहा था, सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तब पुलिस खुद भी हैरान रह गई पुलिस को मालूम चला यह महिंद्रा थार उसकी नहीं बल्कि उसने नई मुंबई से चोरी की है इसके अलावा पुलिस को जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं.

ALSO READ: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है आरोपी

आरोपी की पहचान सूरज सिंह बिसेन उर्फ अभिजीत निवासी सोनवर्षा थाना गढ़ जिला रीवा के रुप में हुई है, फिलहाल पुलिस इस महिंद्रा थार के संबंध में पड़ताल कर रही है, माना जा रहा है कि आरोपी ने कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया होगा.

ALSO READ: MP Professors Demotion: एमपी में 800 प्रोफेसरों पर गिरेगी गाज! डिमोशन की तैयारी, कॉलेजों में हड़कंप

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!