Madhya Pradesh

Indore News: टैंकर के बिल पास कराने मांगी रिश्वत, 5 हजार रुपये लेते उपयंत्री को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

Indore News: इंदौर नगर निगम द्वारा काम पर रखे गए पानी के टैंकरों के बिलों के भुगतान से जुड़े एक मामले में लोकायुक्त पुलिस ने उपयंत्री हर्ष गहलोत को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी नगर निगम के जोन क्रमांक 13 में पदस्त है। शिकायतकर्ता सोहेल पटेल ने बताया कि तीन महीने की टैंकर के बकाया बिलों का भुगतान करने के लिए लॉगबुक का सत्यापन के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी।

तीन महीने के बिलों के भुगतान के लिए मांगी रिश्वत

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता का पानी का टैंकर नगर निगम के काम में लगा हुआ था। तीन महीने की सेवा के लिए कुल 1,12,500 रुपये के बिल बकाया थे, और इन भुगतानों को क्लियर करने के लिए लॉगबुक का सत्यापन ज़रूरी था। आरोप है कि उपयंत्री हर्ष गहलोत ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के बदले 6000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने बिछाया जाल

इंदौर के नायता मुंडला के रहने वाले सोहेल पटेल ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचने पर शिकायत का सत्यापन किया गया। जब रिश्वत की मांग की पुष्टि हो गई तो लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की। 28 अक्टूबर 2024 को टीम ने चाणक्यपुरी चौराहे के पास हनुमान मंदिर के नजदीक एक कार्रवाई करते हुए उपयंत्री हर्ष गहलोत को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। हालांकि शुरुआती शिकायत में 6000 रुपये की मांग का जिक्र था, लेकिन आरोपी को 5000 रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

Read Also: MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 31 जिलों में मौसम का अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018′ की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम मौके पर मौजूद थी और आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह की देखरेख में की गई। इस कार्रवाई में शामिल टीम में निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी, विजय सैलार, विवेक मिश्रा तथा आरक्षक मनीष माथुर और पवन पटोरिया शामिल थे।

Read Also: Ujjain Gangrape Case: उज्जैन में गैंगरेप केस में नया मोड, आरोपी की पत्नी ने लगाये साजिश और वसूली के आरोप

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!