Madhya Pradesh

IPS Manasvi Sharma: 6 बार UPSC की परीक्षा, आखिरी प्रयास में बने IPS, अब उज्जैन के ASP

WhatsApp Group Join Now

IPS Manasvi Sharma: मध्य प्रदेश सरकार ने 30 सितंबर 2026 को तबादला सूची जारी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के 6 और राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया. लेकिन इस लिस्ट में एक ऐसे अधिकारी की सबसे अधिक चर्चा हो रही है जिसका जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा. 6 बार UPSC की परीक्षा देने के बाद आखिरी प्रयास में IPS अधिकारी बने मनस्वी शर्मा जिन्हें रीवा जिले के त्योंथर एसडीओपी से पद से तबादला करते हुए ASP उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ALSO READ: Ujjain में शाही मस्जिद की मीनार गिरी, कलेक्टर ने अफवाहों पर चेताया

मप्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं मनस्वी शर्मा

मनस्वी शर्मा का जन्म 16 जुलाई 1993 को हरियाणा के करनाल जिले में हुआ था. पढ़ाई लिखाई में होनहार मनस्वी शर्मा आईपीएस अधिकारी बनना चाहते थे. जिसके लिए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की लेकिन पांच बार उन्हें सिर्फ असफलता हाथ लगी. लेकिन उन्होंने हर नहीं मानी और छठवीं बार परीक्षा देकर 101वी रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बन गए.

ALSO READ: MP News: नशामुक्त मध्य प्रदेश के लिए हर महीने होगी जिला स्तर पर समीक्षा, हॉटस्पॉट पर रहेगी नजर

IPS Manasvi Sharma को मिली उज्जैन ASP की जिम्मेदारी

मनस्वी शर्मा 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वह अब तक रीवा जिले के त्योंथर एसडीओपी के पद पर रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन अब उनका तबादला करते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिले में उन्हें एडिशनल एसपी की कमान सौंपी गई है.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!