Shahdol News: शहडोल में मिड-डे मील खाने से 15 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Shahdol News: शहडोल जिले के ब्यौहारी विकासखंड से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है जहाँ बदरचुआ सरकारी प्राथमिक विद्यालय के 15 से अधिक बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़ गए। बच्चों के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
दाल-चावल खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत
शहडोल जिले के ब्यौहारी विकासखंड स्थित बदरचुआ प्राथमिक विद्यालय में एक स्वयं-सहायता समूह ने छात्रों के लिए दाल-चावल तैयार किया था। खाना खाने के कुछ ही देर बाद 15 से अधिक बच्चे बीमार हो गए और उन्हें पेट दर्द व उल्टी की समस्या होने लगी। इसके बाद उन्हें ब्यौहारी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए परोसे गए भोजन का एक सैंपल जाँच के लिए खाद्य विभाग को भेज दिया गया है।
कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने लिया एक्शन
इस बीच मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के सीईओ और ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (BRC) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा उन्होंने संबंधित स्वयं-सहायता समूह को मिड-डे मील तैयार करने की जिम्मेदारी से हटा दिया है और पूरी घटना की विस्तृत जाँच के आदेश दिए हैं।
Read Also: Bhopal Police: चुनाभट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य सस्पेंड, DCP ने 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

