Mauganj News: अखिलेश कुशवाहा होंगे मऊगंज के नए यातायात प्रभारी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Mauganj News: मऊगंज जिले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नए यातायात प्रभारी की नियुक्ति की गई है, देर रात पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी किए गए आदेश में तीन जिलों में अधिकारियों की अदला बदली हुई है, जिसमें मऊगंज जिले में यातायात व्यवस्था की कमान अखिलेश कुमार कुशवाहा के हाथों में सौंपी गई है.
अखिलेश कुमार कुशवाहा रीवा यातायात थाने के सूबेदार भी रह चुके हैं, वर्तमान में वह यातायात जिला मैहर में पदस्थ थे, लेकिन पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई सूची में उनका तबादला यातायात मऊगंज के लिए किया गया है.
ALSO READ: MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, चक्रवात मुरासु का असर
नरेश प्रताप सिंह संभाल रहे थे यातायात की कमान
मऊगंज जिले में अब तक सहायक उप-निरीक्षक नरेश प्रताप सिंह यातायात की कमान संभाल रहे थे, पूर्व यातायात सूबेदार अमित विश्वकर्मा का तबादला होने के बाद मऊगंज जिले में यातायात की जिम्मेदारी जून 2025 से नरेश प्रताप सिंह के हाथ में थी, लेकिन अब पुलिस मुख्यालय भोपाल से मऊगंज जिले में अखिलेश कुमार कुशवाहा को पदस्थ किया गया है.
ALSO READ: Jabalpur News: जबलपुर में CM मोहन यादव का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी पर जमकर बरसे







One Comment