Madhya Pradesh

MP Railway News: दिवाली-छठ पर भोपाल से चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

WhatsApp Group Join Now

MP Railway News: मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दीवाली और छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति स्टेशन से रीवा और गोरखपुर के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 5, 7 और 11 नवंबर को एक-एक ट्रिप लगाएंगी। हर ट्रेन में 18 आधुनिक कोच होंगे। इस सेवा से भोपाल के साथ विदिशा, बीना, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।

5 नवम्बर को रीवा के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

रानी कमलापति स्टेशन से रीवा और गोरखपुर के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों में स्लीपर, जनरल और एसी सहित कई तरह के कोच होंगे। इनमें 2 SLR/D, 4 जनरल कोच, 10 स्लीपर कोच, एक 3rd AC कोच और एक 2nd AC कोच शामिल होंगे। रीवा जाने वाली विशेष ट्रेन 02185 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल 5 नवंबर को रात 10 बजकर 15 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी और 6 नवंबर की सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर रीवा पहुंचेगी। वापसी में 02186 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल 6 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी और उसी दिन रात 9 बजकर 15 मिनट पर अपने गंतव्य पर पहुंच जाएगी। रास्ते में यह ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेगी।

Read Also: Mauganj News: अखिलेश कुशवाहा होंगे मऊगंज के नए यातायात प्रभारी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

7 नवम्बर को गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और 8 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी की यात्रा में 01664 गोरखपुर-रानी कमलापति स्पेशल 9 नवंबर को सुबह 7 बजकर 50 मिनट रवाना होगी और 10 नवंबर को रात 1 बजकर 15 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी। यह ट्रेन विदिशा, बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ और गोंडा सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। दानापुर जाने वाली ट्रेन 11 नवंबर को रवाना होगी।

11 नवम्बर को दानापुर के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेन

01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर बजे रवाना होगी और 12 नवंबर को सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी। वापसी की यात्रा में, 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को सुबह 11 बजकर 20 मिनट बजे रवाना होगी और 13 नवंबर को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और बक्सर सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

Read Also: Retired IAS Murder Case: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की गोली से घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!