Madhya Pradesh

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now

MP IPS Transfer: भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में तैनात आठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के कार्यों और जिम्मेदारियों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देशों के तहत, उप महानिरीक्षक (प्रशासन) द्वारा 4 नवंबर 2024 को जारी एक आदेश में इन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार पहले DIG (अजाक) के पद पर कार्यरत संतोष सिंह गौर को अब DIG (PTRI) नियुक्त किया गया है। अवधेश कुमार गोस्वामी जो पहले DIG (कल्याण और लेखा) थे, उन्हें अब DIG (नारकोटिक्स) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं DIG (PTRI) के रूप में कार्यरत तुषार कांत विद्यार्थी को DIG (विशेष सशस्त्र बल मुख्यालय) नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विनीत कपूर को DIG (साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है और साईं कृष्णा थोटा को AIG (साइबर) नियुक्त किया गया है।

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

Read Also: Singrauli News: सिंगरौली में पुल निर्माण के नाम पर 33.53 लाख का कथित घोटाला, EOW ने 4 आरोपियों पर दर्ज की FIR

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!