Madhya Pradesh

MP Police Transfer: मध्य प्रदेश PHQ में बड़ा फेरबदल, DSP रैंक के 16 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now

MP Police Transfer: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की है। मुख्यालय में तैनात उप पुलिस अधीक्षक (DSP) रैंक के 16 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय ने इन अधिकारियों के तबादले और विभिन्न शाखाओं में उनके कार्यों के बंटवारे के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को तुरंत अपना नया कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है जबकि इन पदों पर अभी काम कर रहे अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों से मुक्त कर दिया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को विभिन्न शाखाओं में नियुक्त किया गया है:

  • साइबर मुख्यालय: आशीष भराडे और अंजलि रघुवंशी
  • प्रशासन शाखा: वीरेंद्र झा और मनोज कुमार सिंह
  • सीआईडी (CID): हिमाली पाठक और सुनील गुप्ता
  • शिकायत शाखा: बृजेश मालवीय और राजीव गुप्ता
  • महिला सुरक्षा विंग: मनोज गुप्ता
  • लेखा शाखा: शीला सुराणा
  • प्रबंध शाखा: प्रदीप बाल्मीकी
  • विधि-2 शाखा: बृजमोहन द्विवेदी
  • अजाक (AJAX) विंग: जवाहरलाल सिंह सिसोदिया
  • एसबी (Special Branch): आशा चौधरी
  • CIJW प्रशिक्षण: अर्जुन सिंह मुजाल्दे
  • एससीआरबी (SCRB): पंकज गीते
  • लोक सेवा गारंटी विंग: अजय चानना
  • पुलिस सुधार/मैन्युअल: योगेश कुरचानिया

Read Also: MP Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर सम्मेलन, CM मोहन यादव करेंगे निवेश पर चर्चा

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!