Madhya Pradesh
MP Police Transfer: मलय जैन बने बालाघाट SP, हॉक फोर्स की भी मिली कमान; कई अधिकारियों के प्रभार बदले

WhatsApp Group
Join Now
MP Police Transfers: मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपने के संबंध में एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर कार्यरत मलय जैन को अस्थायी रूप से बालाघाट जिले का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें बालाघाट में ‘हॉक फोर्स’ के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। गौरतलब है कि बालाघाट के मौजूदा पुलिस अधीक्षक का हाल ही में देवास जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तबादला कर दिया गया है।
इन पुलिस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- सचिन कुमार अतुलकर: पुलिस महानिरीक्षक, चंबल जोन मुरैना के साथ सेनानी, विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- प्रदीप शर्मा: पुलिस अधीक्षक, उज्जैन के साथ सेनानी, 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन का अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
- वाहनी सिंह: पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर के साथ पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस बदलाव के बाद अभिषेक आनंद अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
- नगेंद्र सिंह: सेनानी, 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।






One Comment