Madhya Pradesh

MP Railway News: बेंगलुरु और उधना से बरौनी के लिए विशेष ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

WhatsApp Group Join Now

MP Railway News: दीवाली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। त्योहारों के इस मौसम में यात्रियों की यात्रा सुगम और आरामदायक रहे इसके लिए रेलवे ने दो नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें बेंगलुरु-बरौनी और उधना-बरौनी रूट पर चलेंगी और पश्चिम मध्य रेलवे के एक प्रमुख जंक्शन इटारसी में रुकेंगी।

बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल ट्रेन के चार फेरे

दक्षिण भारत से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह स्पेशल ट्रेन कुल चार फेरे लगाएगी।  ट्रेन संख्या (06587) बेंगलुरु से 9 नवंबर से 30 नवंबर तक हर सोमवार रात 11:00 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और बुधवार सुबह 8:40 बजे इटारसी पहुंचेगी। बरौनी से ट्रेन संख्या (06588) 12 नवंबर से 3 दिसंबर तक हर गुरुवार रात 11:00 बजे बरौनी से रवाना होगी और शनिवार तड़के 12:50 बजे इटारसी जंक्शन पहुंचेगी।

उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन भी चलेगी

यह स्पेशल ट्रेन उन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जा रही है जो छठ पूजा के लिए गुजरात और मध्य प्रदेश से बिहार जा रहे हैं। उधना से ट्रेन संख्या (09039) मंगलवार 10 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे उधना से रवाना होगी और बुधवार तड़के 2:20 बजे इटारसी पहुंचेगी। बरौनी से वापसी यह ट्रेन (09040) गुरुवार 12 नवंबर को सुबह 8:30 बजे बरौनी से रवाना होगी और शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे इटारसी पहुंचेगी।

Read Also: MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के डमी एडमिट कार्ड जारी, 31 दिसंबर तक पूरा करें यह काम

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!