उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर

Umaria News: उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बहरघटा गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान राकेश यादव और बारे लाल यादव के रूप में हुई है।
आमने-सामने टकराईं दोनों बाइकें, दो की मौत
मिली जानकारी के अनुसार बहरघटा गांव के पास दो बाइके आमने सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो सवारों राकेश यादव और बारे लाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। बाइकों पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को बचाया और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में से एक बारे लाल यादव कटनी जिले का रहने वाला था जबकि दूसरा राकेश यादव बहरघटा गांव का निवासी था।
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
चंदिया पुलिस ने इन मौतों के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read Also: Bhopal News: भोपाल में DRI का बड़ा एक्शन, 2.96 करोड़ की कोकीन के साथ घाना की महिला गिरफ्तार


One Comment