Madhya Pradesh

MP-Rajasthan Train Update: कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय में बदलाव

WhatsApp Group Join Now

MP-Rajasthan Train Update: चित्तौड़-उदयपुर रेल मार्ग के राणा प्रताप नगर-घोसुंडा और बेरछा-उदयपुर सिटी सेक्शन पर डी-स्ट्रेसिंग का काम चल रहा है। इस वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनके समय में बदलाव किया गया है या उन्हें रेगुलेट किया गया है। इसके चलते 28 दिसंबर तक मंदसौर-उदयपुर पैसेंजर ट्रेन केवल मावली जंक्शन तक ही चलेगी। मावली और उदयपुर के बीच की सेवा रद्द रहेगी।

मंदसौर-उदयपुर पैसेंजर ट्रेन केवल मावली जंक्शन तक चलेगी

पश्चिम रेलवे के रतलाम डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि तत्काल प्रभाव से 18 दिसंबर तक 20993 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस अपनी यात्रा राणा प्रताप नगर स्टेशन पर ही समाप्त कर देगी। राणा प्रताप नगर और उदयपुर सिटी के बीच का हिस्सा रद्द रहेगा। इसी तरह 28 दिसंबर तक 59835 मंदसौर-उदयपुर पैसेंजर ट्रेन केवल मावली जंक्शन तक ही चलेगी और मावली जंक्शन से उदयपुर के बीच की सेवा रद्द रहेगी।

चित्तौड़गढ़-असारवा मेमू ट्रेन 40 मिनट देरी से रवाना होगी

इसके अलावा 28 दिसंबर तक 59836 उदयपुर-मंदसौर ट्रेन केवल मावली स्टेशन और मंदसौर के बीच चलेगी। राणा प्रताप नगर और मावली के बीच की सेवा रद्द रहेगी। साथ ही 28 दिसंबर तक 69244 चित्तौड़गढ़-असारवा मेमू (MEMU) ट्रेन रोजाना चित्तौड़गढ़ स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से रवाना होगी।

यह भी पढ़े: Khargone Accident: खरगोन में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत; अगले साल होनी थी बेटे की शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!