Bhopal News: 12वीं पास ठग बना PMO का IAS अधिकारी, 14 साल में करोड़ों की ठगी

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गांधीनगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जो खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगता था। आरोपी रामानुज गुर्जर जिसने केवल 12वीं तक पढ़ाई की है पिछले 14 सालों से अलग-अलग नाम और फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके लोगों को ठग रहा था। वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में तैनात एक IAS अधिकारी बताता था। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है, लेकिन हर बार छूटने के तुरंत बाद वह फिर से ठगी के काम में लग जाता था।
फर्जी IAS अधिकारी बनकर लोगों को देता था ठगी का झांसा
विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार PMO का IAS अधिकारी बनकर रामानुज गुर्जर ने वकीलों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर और सरपंचों व ठेकेदारों को सरकारी ठेके दिलाने का लालच देकर करोड़ों रुपये ठगे। आरोप है कि 2012 में उसने जयपुर के एक वकील से 5 लाख रुपये की ठगी की थी। इसके अलावा भोपाल के हबीबगंज पुलिस थाने में 6 सरपंचों से 12 लाख रुपये ठगने का मामला भी दर्ज हुआ था। इस अपराध के लिए उसने काफी समय जेल में बिताया था।
Read Also: Panna News: पत्नी को मृत समझकर जंगल भागा पति, पेड़ से लटका मिला शव
जेल से छूटते ही बदल लेता था पहचान
आरोप है कि जेल से छूटने के तुरंत बाद उसने एक नई पहचान अपना ली और फिर से ठगी शुरू कर दी। हाल ही में उसने एक व्यक्ति को हथियारों का लाइसेंस दिलाने का वादा करके उससे 7 लाख रुपये ठग लिए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पीड़ित से नकद और ऑनलाइन पेमेंट लेते हुए दिख रहा है।
10 से अधिक थानों में दर्ज हैं शिकायतें
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसके ही एक चचेरे भाई ने रिकॉर्ड किया था। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा उसके खिलाफ 10 से अधिक पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज हैं जिनमें करोड़ों रुपये की ठगी के मामले शामिल हैं।
Read Also: MP के 5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को CM मोहन यादव का बड़ा आश्वासन, नहीं जाएगी नौकरी!






One Comment