Madhya Pradesh

इंदौर के मल्हार आश्रम स्कूल में विवाद: CM हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले छात्रों को फेल करने की धमकी

WhatsApp Group Join Now

Indore News: इंदौर के 100 साल से भी पुराने मल्हार आश्रम स्कूल के प्रिंसिपल का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में वे छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने की धमकी देते हुए दिख रहे हैं, क्योंकि छात्रों ने CM हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। प्रिंसिपल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “तुमने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है, अब देखना मैं तुम्हारे साथ क्या करता हूं।” कुछ छात्रों ने इस धमकी को रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग अब प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

शौचालयों की सफाई को लेकर की थी शिकायत

इंदौर का मल्हार आश्रम स्कूल 100 साल से भी पुराना है और हाल ही में इसके परिसर में एक नई इमारत बनाई गई है। स्कूल के शौचालयों में साफ-सफाई न होने को लेकर कुछ छात्रों ने CM हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। इसके बाद प्रिंसिपल ने छात्रों को बुलाया और पूछा कि शिकायत किसने की है। जब कुछ छात्र सामने आए, तो प्रिंसिपल ने पूछा, “शिकायत तुमने मुझे बताई थी क्या?” एक छात्र ने जवाब दिया हाँ हमने आपको इस मामले की जानकारी दी थी।

Read Also: मध्य प्रदेश पर बढ़ा कर्ज का बोझ! सरकार फिर लेगी 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज

शिकायत करने वाले छात्रों को जीरो नंबर देने की बात

इस पर प्रिंसिपल ने कहा “मुझे बिना बताए तुम लोगों ने शिकायत की और मैं भी तुम लोगों को बिना बताए क्या करूंगा, यह तुम्हें पता नहीं।” इसके बाद वे अपने मोबाइल फोन पर कुछ टाइप करते हुए दिखे और एक छात्र से उसे पढ़ने के लिए कहा। उस मैसेज में यह आदेश था कि शिकायत करने वाले छात्रों के प्रैक्टिकल में जीरो नंबर देना। शिकायतकर्ता छात्र फेल होना चाहिए।

वीडियो वायरल, कार्रवाई की संभावना

प्रिंसिपल ने आगे कहा कि प्रैक्टिकल में नंबर नहीं मिलेंगे तो मुख्य परीक्षा में फेल होना तय है। फिर उन्होंने छात्रों से पूछा, “क्या करूं, मैसेज डिलीट कर दूं या नंबर कटवा दूं?” यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालाँकि यह पता लगाना संभव नहीं हो सका है कि इसे असल में कब रिकॉर्ड किया गया था।

Read Also: Bhopal News: भोपाल की सड़कों पर अनोखी कार बनी चर्चा का विषय, बोनट पर लिखे वैवाहिक विवाद और बेटी की सुरक्षा के संदेश

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!