Bhopal Railway Station पर दिवाली की भीड़ को लेकर अलर्ट, 20 स्पेशल ट्रेनें चला रहा रेलवे; AI और फेस रिकग्निशन कैमरों से निगरानी

Bhopal Rail News: दीवाली और त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भोपाल रेलवे डिवीजन ने सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन 20 विशेष ट्रेनें चला रहा है ताकि यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही
त्योहारों के कारण भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है जहां हर दिन 1 लाख से ज्यादा यात्रियों का आवागमन हो रहा हैं। इस बड़ी भीड़ को संभालने और भगदड़ जैसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने और असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
AI और फेस रिकग्निशन कैमरों से निगरानी
सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 30 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे स्टेशन परिसर में कुल 18 अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं जिनमें 13 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाले कैमरे और 5 फेशियल रिकग्निशन कैमरे शामिल हैं। इनका उपयोग संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और भीड़ के आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए किया जा रहा है।
RPF और कमर्शियल विभाग संभाल रहे जिम्मेदारी
इसके अलावा यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए प्रवेश और निकास की बेहतर व्यवस्था की गई है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और कमर्शियल विभाग मिलकर भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं ताकि हर यात्री सुरक्षित रूप से अपनी मंजिल तक पहुंच सके।
Read Also: Katni News: कटनी में CBI का बड़ा एक्शन, 45 हजार की रिश्वत लेते रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार
