Mauganj News: मऊगंज जिले में गोवंश की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार 10 किलो कटा मांस बरामद
मऊगंज नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित तिलियाँ टोला घुरेहटा में गोवंश की निर्मम हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में गोवंश की निर्मम हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति अपने घर में ही इस घटना को अंजाम दे रहा था, इस दौरान पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 10 किलो कटा हुआ मांस और गड़ासा को जप्त किया है.
यह पूरा घटनाक्रम मऊगंज नगर के वार्ड क्रमांक 12 तहसील स्थित तिलियाँ टोला घुरेहटा से सामने आया है जहां का निवासी शरीफ खान पिता अब्दुल कादिर उम्र 50 वर्ष अपने घर में ही इस पूरी घटना को अंजाम दे रहा था. जिसकी सूचना मऊगंज पुलिस को मिली, इस दौरान पुलिस पहुंची तो मौके से 10 किलो कटा हुआ मांस और एक पैर बरामद हुआ, इसके अलावा पुलिस को मौके से एक गड़ासा भी मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है, फिलहाल इसकी जांच करने के लिए वेटरनरी के डॉक्टर को भी बुलाया गया है.
गोवंशों के लिए नर्क बनता जा रहा मऊगंज जिला
मऊगंज जिले में गौ-तस्करी और गोवंश की हत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहें है, इसके पहले भी नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवंश की हत्या का मामला सामने आया था और अब मऊगंज थाना क्षेत्र की इस घटना ने एक बार फिर से यह साफ कर दिया है कि यह जिला गोवंशों के लिए नर्क बनता जा रहा है.
दरअसल जो गोवंश कभी पशुधन के नाम से जाने जाते थे अब वह गोवंश सड़कों में घूम रहे हैं और रोजाना सड़क हादसों में मर रहे हैं, आप ऐसा समझिए कि इन गोवंशों का मरना तय है अगर यह गौशाला में जाते हैं तो अव्यवस्था से मरेंगे, सड़क पर आते हैं तो एक्सीडेंट होकर मरेंगे और अगर यह गौवंश गांव और शहरों की गलियों में घूमते हैं तो फिर इनकी निर्मम हत्या हो जाती है, फिलहाल देखना यह है कि अब इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है.





