Madhya Pradesh

Burhanpur News: बीजेपी नेत्री भारती ठाकुर का घर में मिला सड़ा-गला शव, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

WhatsApp Group Join Now

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बीजेपी नेत्री का शव उनके ही घर में मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से वह घर में अकेली रह रही थीं। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंची पुलिस

यह घटना नेपानगर के भवानी नगर इलाके में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता भारती ठाकुर का शव उनके घर से बरामद किया गया है। पिछले कुछ दिनों से घर से बदबू आ रही थी जिसके बाद पड़ोसियों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। घर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। शव सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। देर रात होने के कारण तुरंत पोस्टमार्टम नहीं हो सका इसलिए पुलिस ने शव को वहीं छोड़ दिया और इलाके की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया।

पति की मौत के बाद अकेली रहती थीं भारती ठाकुर

आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पति के निधन के बाद से भारती ठाकुर घर में अकेली रह रही थीं। यह हत्या है या आत्महत्या, शव कितने समय से वहां पड़ा था और इसमें कौन शामिल हो सकता है इन सवालों के जवाब अभी नहीं मिल पाए हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। नेपानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में और जानकारी सामने आ सकेगी।

Read Also: बालाघाट में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत! 10 लाख की सुपारी देकर युवक की हत्या, पिता-बेटा गिरफ्तार

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!