Madhya Pradesh

Satna Accident: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! सतना में तेज रफ्तार वाहन ने ली तीन युवकों की जान

WhatsApp Group Join Now

Satna Accident: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। मृतकों में दो व्यक्ति आपस में साढू थे। खबरों के अनुसार वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन बाइक और उस पर सवार लोगों को लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया। अंत में वाहन एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गया जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना सहपुर थाना क्षेत्र में हुई है।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 4 बजे सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में हुआ। बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर डोमहाई गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन बाइक और उस पर सवार लोगों को लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया और फिर सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया।

दो युवकों की मौके पर मौत, तीसरे ने रास्ते में तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार लौलाच गांव के रहने वाले सत्यनारायण साकेत, बिरसिंहपुर में एक शादी से लौट रहे थे। उनके साथ उनके साढू जीजा हरिलाल हरिजन निवासी पगार और रणधीर सिंह निवासी नई बस्ती कोलगवां भी थे। हरिलाल और रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वाहन का चालक और उसमें सवार अन्य लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस फिलहाल उनकी तलाश कर रही है।

Read Also: MP Road Accident: धार में भीषण सड़क हादसा, बाइक-पिकअप की टक्कर में 3 नाबालिग बहनों समेत 4 की मौत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!