MP News: हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेंगी कृषि यंत्र की दुकानें, खेती के लिए किसानों को किराए पर मिलेंगे कृषि यंत्र.!
MP Kisan Samachar: मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने नई पहल की घोषणा की है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने बताया कि प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कृषि यंत्र किराया केंद्र स्थापित किए जाएंगे

MP News: मध्य प्रदेश में किसानों को सुविधा देने एवं उनकी आय बढ़ाने सहित खेती को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से मोहन यादव सरकार ने बड़ी घोषणा की है, मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने यह ऐलान किया है कि अब प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में कृषि यंत्र की दुकान खोली जाएंगी जहां किसानों को किराए पर कृषि यंत्र मिलेंगे. इन केंद्रों के जरिए छोटे और सीमांत किसान आसानी से किराए पर आधुनिक कृषि उपकरण ले सकेंगे, जिससे उनकी लागत कम होगी और उत्पादन में बढ़ोतरी होगी.
किराए पर मिलेगा ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, सीड ड्रिल – CM Mohan Yadav
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के मुताबिक प्रदेश में लगभग 80 प्रतिशत ऐसे किसान है जिनके पास पांच हेक्टेयर से भी कम की भूमि है, ऐसे किसानों के लिए महंगे यंत्र खरीदना बेहद मुश्किल है, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कृषि यंत्र किराया केंद्र स्थापित करेगी, यह केंद्र किसानों को कम किराए में ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, सीड ड्रिल और अन्य आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराएंगे.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले की निशु पांडेय ने किया कमाल, सेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन
MP Kisan Samachar – सरकार ने कहा “बढ़ेगी किसने की “आय”
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वर्ष को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाते हुए किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का सरकार ने लक्ष्य रखा है, इस योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने उन्हें गोपालन पशुपालन और उद्यानिकी फसलों से जोड़ा जाएगा, सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसानों को फल, सब्जी, पुष्प, औषधि, मसाला और सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है. (MP Kisan Samachar)
ALSO READ: Mp News: पंचायत शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के समान मिलेगा वेतनमान





