LPG सिलेंडर बुकिंग नियम में फिर बदलाव, अब तय हुई नई टाइम लिमिट
LPG Cylinder Crisis: कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने पुनः गैस सिलेंडर की बुकिंग की समय सीमा में बदलाव किया है.

LPG Cylinder Crisis: देशभर में बढ़ती रसोई गैस की मांग और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब ग्रामीण क्षेत्रों में LPG सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ता नया सिलेंडर केवल 45 दिनों के बाद ही बुक कर सकेंगे. पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार गैस की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के लिए यह नियम लागू किया गया है.
सरकार के इस फैसले का असर मध्य प्रदेश सहित देश के लाखों ग्रामीण उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. प्रदेश में उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) और सामान्य कनेक्शन के माध्यम से बड़ी संख्या में परिवार LPG गैस पर निर्भर हैं. अब नियम के मुताबिक एक सिलेंडर मिलने के बाद उपभोक्ताओं को अगला सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 45 दिन (LPG Cylinder Booking) का इंतजार करना होगा.
इसलिए लेना पड़ा ये फैसला
पिछले कुछ समय से कई राज्यों में LPG सिलेंडरों की असामान्य रूप से अधिक बुकिंग और जमाखोरी की शिकायतें सामने आई थीं. मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर गोदामों और डीलरों के यहां छापेमारी की कार्रवाई की गई. जांच में सामने आया कि कुछ लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक कर रहे थे, जिससे असली जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही थी.
भाजपा नेता और पूर्व विधायक का निधन, भोपाल के अस्पताल में चल रहा था इलाज
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गैस सप्लाई को लेकर दबाव बढ़ा है. Middle East Tension और वैश्विक आपूर्ति में उतार-चढ़ाव के कारण सरकार को गैस वितरण व्यवस्था को संतुलित रखने के लिए यह कदम उठाना पड़ा. सरकार का कहना है कि इस निर्णय से जमाखोरी पर रोक लगेगी और वास्तविक जरूरत वाले उपभोक्ताओं तक LPG Supply सही समय पर पहुंच सकेगी.
Mp News: पंचायत शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के समान मिलेगा वेतनमान