Madhya Pradesh

Dhar Accident: धार में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 4 युवक; एक गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now

Dhar Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में सादलपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बेहद दुखद और भयावह घटना घटी है। रविवार रात और सोमवार के बीच लगभग 11:30 बजे सादलपुर के पास सड़क किनारे एक ढाबे के निकट तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार एक पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन उखड़कर कुछ दूर जा गिरा जबकि गाड़ी पुलिया के नीचे जा गिरी और तुरंत उसमें आग लग गई। इस भयानक हादसे में कार के अंदर सवार चार युवक जिंदा जल गए। गाड़ी में सवार पांचवां व्यक्ति बाहर छिटककर गिर गया जिससे वह बच तो गया लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे पांचों दोस्त

बताया जा रहा है कि कार में सवार पांचों लोग दोस्त थे और धार जिले के सगौर इलाके के रहने वाले थे। यह हादसा तब हुआ जब वे राजस्थान में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवलिया सेठ के दर्शन करके लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे सादलपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार पुलिया के डिवाइडर से जा टकराई।

Read Also: छतरपुर में स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़! चलती बस से लटकते दिखे बच्चे, Video Viral

टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की जोरदार ताकत से कार का इंजन अलग होकर कुछ दूर जा गिरा और गाड़ी पुलिया के नीचे एक गहरे हिस्से में जा गिरी। एक युवक खिड़की से बाहर छिटक गया वह बच तो गया, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं। कुछ ही पलों में स्विफ्ट डिजायर कार भीषण आग की लपटों में घिर गई। अंदर फंसे चार दोस्तों को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला और वे धधकती आग में जिंदा जल गए। उनके शरीर जलकर कंकाल में तब्दील हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीम और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों की मदद से पुलिस ने गाड़ी के अंदर से चार युवकों के कंकाल बन चुके शव बरामद किए।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान

मृतकों की पहचान अंकुश उर्फ भीम पिता विक्रम चौधरी 20 साल, चेतन पिता जीवन चौधरी 20 साल, आदित्य उर्फ अनमोल पिता संतोष तिवारी 19 साल, अभिषेक पिता लक्ष्मण सोलंकी सभी निवासी सुहागपुर सागोर के रहने वाले रूप में हुई है। एक अन्य व्यक्ति तुषार पिता मुकेश मंडलोई 20 साल को चोटें आई हैं। सादलपुर पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की और चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पास के जिला अस्पताल भेज दिया।

Read Also: Singrauli News: सिंगरौली में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!