Singrauli News: सिंगरौली में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Singrauli Crime News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह बात तब पता चली जब बच्ची को शारीरिक दर्द महसूस होने लगा। इसके बाद परिजन उसे थाने ले गए और शिकायत दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दर्द की शिकायत के बाद सामने आई घटना
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई जहां पांच साल की बच्ची इस जघन्य अपराध का शिकार हो गई। पीड़िता की मां के अनुसार रविवार सुबह जब बच्ची ने दर्द की शिकायत की तो उन्होंने उससे पूछा कि क्या हुआ है। तब बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को कोतवाली थाने ले गए।
दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा आरोपी
परिजनों के मुताबिक आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। घटना का पता चलने पर परिवार के कई सदस्य थाने पहुंच गए। कोतवाली थाने के SHO अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Read Also: छतरपुर में स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़! चलती बस से लटकते दिखे बच्चे, Video Viral





