Mauganj News: मऊगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने वर्तमान विधायक प्रदीप पटेल से मांगा इस्तीफा
अगर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल डरे हुए हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि मऊगंज में धन और धरती की लड़ाई

Mauganj News: मऊगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने वर्तमान विधायक प्रदीप पटेल से इस्तीफा की मांग की है, आपको बता दें कि मऊगंज जिले की राजनीति इन दिनों काफी गर्म चल रही है, और सत्ताधारी विधायक प्रदीप पटेल लगातार विपक्षी दलों का प्रहार झेल रहे हैं.
आपको बता दे की मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पिछले 6 जनवरी से लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्र से लापता है, कुछ दिन पूर्व विधायक प्रदीप पटेल का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह काफी डरे हुए थे और घर परिवार के लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दे रहे थे.
अब इसी मामले में मऊगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी की एंट्री हो गई है, लक्ष्मण तिवारी ने मांग की है कि अगर विधायक सुरक्षित नहीं है तो उन्हें सुरक्षा दी जाए या फिर विधायक को ही देने इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि मऊगंज में उपचुनाव हो.
ALSO READ: MP Cough Syrup Case: 4 महीने बाद एक और बच्चे की मौत, नागपुर एम्स में चल रहा था इलाज
विधायक के लापता होने और खुद को असुरक्षित बताने की बात पर जब लक्ष्मण तिवारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मऊगंज में धन और धरती की लड़ाई चल रही है, जिसमें कई नाटकीय रूप देखने को मिल रहे हैं, लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि माननीय प्रदीप पटेल जी अगर आपको सचमुच डर है तो फिर आपको इस्तीफा दे देना चाहिए.
लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि विधायक जनता के कल्याण के लिए होते हैं, लेकिन जब विधायक ही डरे हुए हैं तो ऐसे में जनता कहां जाएगी, अभी 3 साल का समय बांकी है, इसके अलावा मूसा गैंग के सवाल पर पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि मैं यहां से विधायक रह चुका हूं ना यहां न कोई मूसा गैंग है और ना मूसी गैंग है यह एक बनावटी बात है.
ALSO READ: Manish Patel Rewa Controversy: मनीष पटेल रीवा के वीडियो पर विवाद, कार्यवाही की मांग..





