Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज आ रहे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, इस दिन दौरा प्रस्तावित

Governor Mangu Bhai Patel Mauganj Visit: मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल 25 फरवरी को जिले के ग्राम सलैया आएंगे, इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel) का मऊगंज जिले में दौरा प्रस्तावित हुआ है जिसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है, इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, आपको बता दें कि राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल मऊगंज जिले के हनुमना विकास खंड अंतर्गत ग्राम सलैया में आने वाले हैं.

इस दिन दौरा प्रस्तावित – Governor Mangu Bhai Patel Mauganj Visit

मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल का मऊगंज जिले में प्रथम आगमन होने जा रहा है, 25 फरवरी को राज्यपाल मऊगंज जिले के हनुमना विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलैया में आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जानकारी के अनुसार राज्यपाल सलैया गांव पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास का अवलोकन करेंगे और स्थानीय लोगों से चर्चा करेंगे.

ALSO READ: MP News: जल्दी करें! सिर्फ 72 घंटे बाकी, वाहन खरीद पर 50% टैक्स छूट का सुनहरा मौका

सलैया गांव में बनाया जा रहा अस्थाई हेलीपैड

हनुमना विकास खंड के सलैया गांव में अस्थाई हेलीपैड बनाया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंप गई है, राज्यपाल हेलीकॉप्टर से पहले अस्थाई हेलीपैड में उतरेंगे और फिर वाहन के माध्यम से निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे और लोगों से चर्चा करेंगे.

अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

हनुमना विकासखंड के ग्राम पंचायत सलैया में 25 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी तेज कर दी गई है, जिसके लिए अपर कलेक्टर बीके पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीओपी सची पाठक, यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजेश श्रीवास्तव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी सलैया गांव पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया. 

ALSO READ: Mauganj News: हनुमना आरटीओ चेक पॉइंट आगजनी मामले में तीन लोगों पर दर्ज हुआ मामला

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!