Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: हनुमना आरटीओ चेक पॉइंट आगजनी मामले में तीन लोगों पर दर्ज हुआ मामला

Hanumana RTO Check Point Viral Video: मऊगंज जिले के हनुमना आरटीओ परिवहन चेक पॉइंट पर दो दिन पहले हुई आगजनी के मामले में दो ट्रक चालक सहित एक अन्य व्यक्ति दीपक यादव पर दर्ज किया गया मामला

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिले के यूपी-एमपी बॉर्डर हनुमना आरटीओ चेक पॉइंट में दो दिन पहले हुई आगजनी के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, आपको बता देगी दो दिन पहले हनुमना आरटीओ चेक पॉइंट पर बड़ा बवाल देखने को मिला था, जिसमें कुछ लोगों के द्वारा आरटीओ चेकप्वाइंट को जाम करते हुए सड़क पर ट्रक लगा दिया गया था और यातायात व्यवस्था बाधित की गई थी, इसके अलावा चेकिंग के लिए बनाई गई झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया गया था.

ALSO READ: MP News: धार में तेज रफ्तार ट्रक कंटेनर में घुसा, 3.5 घंटे केबिन में फंसा रहा चालक

तीन लोगों पर दर्ज हुआ मामला

आरटीओ चेक प्वाइंट में मौजूद अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ट्रक चालकों से कागज मांगे गए जिस पर उन्होंने सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे, इसके अलावा आरटीओ में मौजूद कर्मचारियों से भी गाली-गलौज की गई और झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया गया, इस पूरे मामले पर हनुमना पुलिस थाने में दीपक यादव निवासी भैसोड सहित दो ट्रक चालकों पर केस दर्ज किया गया है.

ALSO READ: Rewa Crime News: रीवा शहर में 8वीं की छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हनुमना आरटीओ परिवहन चेक पॉइंट पर हुए बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग सड़क के किनारे बनी आरटीओ की झोपड़ी में आग लग रहे हैं, इसके अलावा दूसरे वीडियो में कुछ लोग आरटीओ चेक पॉइंट में मौजूद कर्मचारियों को दौड़ाकर उनके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!