Madhya Pradesh

Mauganj News: कातिल पत्नी के दूसरे साथी को मऊगंज पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Mauganj Crime Story Murder Mystery Sudhir Dahiya: मध्य प्रदेश की मऊगंज पुलिस ने 29 दिसंबर 2025 को हुए सुधीर दहिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवम द्विवेदी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News:  मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में 29 दिसंबर 2025 को डगडौआ गांव के पास जिस सुधीर दाहिया उर्फ लाला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है, क्योंकि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया है, और सबसे बड़ी बात की आरोपी ने अपने साथी दिनेश पटेल उर्फ गबरू के साथ मिलकर मऊगंज के अलावा इंदौर के राऊ टोल प्लाजा हाईवे में भी एक रिटायर्ड फौजी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जला दिया था और उसकी हीरो करिज्मा बाइक छीन कर घटनास्थल से फरार हो गया था.

रिटायर्ड फौजी की हत्या करने के बाद आरोपी शिवम द्विवेदी और उसका साथी दिनेश पटेल इंदौर से भाग कर अपने पुराने दोस्त एंबुलेंस चालक सुधीर दहिया उर्फ लाल के साथ रहने लगे, इसी दौरान शिवम द्विवेदी के साथी दिनेश पटेल उर्फ़ गबरु की सुधीर दहिया की पत्नी कंचन दहिया से नजदीकी बढ़ने लगी, सुधीर जब एंबुलेंस चलाने चला जाता था तब दोनों साथ में रहते थे.

काफी समय तक यहां सिलसिला चलता रहा जिसके बाद सुधीर की पत्नी कंचन दहिया को आरोपी दिनेश पटेल उर्फ गबरू साथ चलने का ऑफर देता है. जिस पर कंचन दाहिया कहती है कि जब तक मेरा पति जिंदा है तब तक मैं तुम्हारे साथ नहीं जा सकती, जिसके बाद सुधीर दहिया की पत्नी कंचन दहिया की मदद से कुख्यात अपराधी शिवम द्विवेदी और दिनेश पटेल उर्फ़ गबरु मिलकर फिर से अपने ही दोस्त सुधीर दहिया के हत्या की प्लानिंग करते हैं.

मुख्य आरोपी शिवम द्विवेदी को दिल्ली से गिरफ्तार
मुख्य आरोपी शिवम द्विवेदी को दिल्ली से गिरफ्तार

ALSO READ: MP board paper leak: एमपी में 10 वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक, टीचर सस्पेंड

शराब पार्टी करने सतना से रीवा आया था मृतक सुधीर दहिया

शराब पार्टी करने के बहाने दोनों आरोपी 29 दिसंबर 2025 को एंबुलेंस चालक अपने दोस्त सुधीर दहिया को रीवा बुलाते हैं, जहां उसे जमकर शराब पिलाई गई और फिर गड़ासा से उसकी हत्या कर उसे मऊगंज थाना क्षेत्र के डगडौआ गांव स्थित हाईवे के किनारे फेंक दिया गया. हत्या के बाद आरोपी दिनेश पटेल ने सुधीर दहिया के मोबाइल फोन से ही अपनी प्रेमिका यानी मृतक सुधीर दहिया की पत्नी कंचन को फोन करके रात के करीब 11:00 बजे यह कहता है कि काम पूरा हो गया है. बस इसी फोन कॉल से मऊगंज पुलिस ने पूरी हत्या की गुत्थी सुलझाई,

इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी 29 और 30 दिसंबर की देर रात बहुती स्थित अपनी पुरानी परिचित संजना सिंह के यहां पहुंचे जहां उन्होंने शर्ट पर लगे खून के दाग साफ किए, हत्या में प्रयोग किया गया गड़ासा को ठिकाने लगाया, बाइक के चेचिस और इंजन नंबर को स्क्रैच कर उसे संजना सिंह के यहां रख दिया.

जब पुलिस ने मृतक सुधीर दहिया की पहचान कर उसके परिजनों को फोन कर सतना से मऊगंज बुलाया तब सुधीर दहिया की पत्नी कंचन दहिया भी मऊगंज पहुंची और अपने पति सुधीर की लाश के बगल में बैठकर मगरमच्छ के आंसू रोती रही, और इसी दौरान कंचन व्हाट्सएप के माध्यम से अपने प्रेमी गबरू से चैट कर रही थी और उसे पल-पल की खबर दे रही थी और सबसे बड़ी बात की यह दोनों आरोपी तब तक बहुती और मऊगंज क्षेत्र में ही घूम रहे थे.

Mauganj News: कातिल पत्नी के दूसरे साथी को मऊगंज पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

ALSO READ: MP Lokayukta action: 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

संदेह के आधार पर गिरफ्तार हुई थी पत्नी कंचन दहिया

पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर सबसे पहले सुधीर दहिया की पत्नी कंचन दहिया को गिरफ्तार किया जिसके बाद पुलिस आरोपियों को पनाह देने वाली संजना सिंह के पास भी पहुंची जहां पुलिस को हत्या में प्रयोग किया गया हथियार, खून से लथपथ कपड़े, और इंदौर में फौजी की हत्या कर छुड़ाई गई हीरो करिज्मा बाइक मिली.

लेकिन जैसे ही हत्या के मुख्य आरोपी शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा और दिनेश पटेल उर्फ़ गबरु को मालूम चला कि सुधीर दहिया की पत्नी कंचन दहिया गिरफ्तार हो चुकी है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है इस समय दोनों आरोपी संजना सिंह के यहां से फरार हो जाते हैं. पुलिस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक इन आरोपियों का पीछा भी करती है लेकिन अत्यधिक कोहरा होने के कारण पुलिस को सफलता नहीं मिली.

आरोपी दिनेश पटेल उर्फ़ गबरु
आरोपी दिनेश पटेल उर्फ़ गबरु एन

इस पूरे घटनाक्रम को घटित हुए लगभग लगभग डेढ़ महीने का समय बीत चुका है, लेकिन मऊगंज जिले की पुलिस ने आरोपियों का पीछा नहीं छोड़ा. मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देश में मऊगंज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में एवं मऊगंज एसडीओपी सची पाठक के कुशल नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया जो लगातार इस आरोपी को ट्रैक कर रही थी.

मृतक की पत्नी कंचन दहिया (मास्टरमाइंड)
मृतक की पत्नी कंचन दहिया (मास्टरमाइंड)

ALSO READ: MP Lokayukta action: 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया रीडर, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

बिना मोबाइल फोन के चलता था अपराधी शिवम द्विवेदी

शिवम द्विवेदी एक शातिर अपराधी था जो आज की आधुनिक दुनिया में भी बिना फोन के चलता था, आरोपी शिवम द्विवेदी इंदौर में रहने वाली प्रेमिका से अक्सर किसी दूसरे के मोबाइल फोन से बात करता था और यही से मऊगंज पुलिस ने जाल बिछाया.

पुलिस पहले आरोपी की प्रेमिका तक पहुंची और फिर शातिर अपराधी शिवम द्विवेदी निवासी हनुमान नगर थाना करछना जिला प्रयागराज को गिरफ्तार किया, पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी शिवम दुबे ने यह भी कबूल किया कि इंदौर में रहने वाली प्रेमिका पर रिटायर्ड फौजी अनिल नेगी की बुरी नजर थी इसलिए उसकी हत्या कर उसके शव को जला दिया था और फिर उसकी बाइक में सवार होकर सतना आ गया था.

फिलहाल पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी शिवम द्विवेदी को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है और फरार अन्य साथी दिनेश पटेल उर्फ़ गबरु की तलाश अभी जारी है.

Mauganj News: कातिल पत्नी के दूसरे साथी को मऊगंज पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
शातिर अपराधी शिवम द्विवेदी

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!