Madhya PradeshmauganjRewa news

Mauganj News: महाशिवरात्रि के मद्देनज़र मऊगंज जिले के लौर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के अवसर पर देवतालाब शिव मंदिर में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से संपन्न हुई शांति समिति की बैठक

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मऊगंज जिले के अंतर्गत लौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में आगामी 15 तारीख को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व (Mahashivratri 2026) के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक में मऊगंज एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार देवतालाब, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी लौर एवं यातायात प्रभारी मऊगंज सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक मोड, महिला का पल्लू पेड़ से बांधकर मारपीट

महाशिवरात्रि के अवसर पर देवतालाब सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए, विशेष रूप से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

बैठक के पश्चात अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण कर दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया, अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुचारु रूप से दर्शन की व्यवस्था संचालित हो. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

ALSO READ: Rewa News: रीवा की सड़क पर मूसा लिखी स्कॉर्पियो दिखने से हड़कंप., सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!