MP IAS Transfer: 23 IAS अधिकारियों के तबादले, मऊगंज समेत इन 11 जिलों में बदले कलेक्टर!

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा, कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत, 1997 बैच के IAS अधिकारी सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वे लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
वहीं, वरिष्ठ अधिकारी रश्मि अरुण शमी (1994 बैच) को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे खाद्य सुरक्षा आयुक्त के तौर पर भी काम करेंगी।
इन जिलों के लिए नए कलेक्टर
सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में कई जिलों के प्रशासनिक प्रमुखों के पदों में भी बदलाव शामिल हैं…
- राजेश कुमार ओगरे (2012) – मऊगंज
- पवन कुमार जैन (2013) – भिंड
- अंकित अस्थाना (2014) – सिंगरौली
- आदित्य सिंह (2014) – बालाघाट
- अरुण कुमार विश्वकर्मा (2014) – जबलपुर
- आशीष वशिष्ठ (2014) – नर्मदापुरम
- हर्ष सिंह (2015) – पन्ना
- रोहित सिसोनिया (2017) – रायसेन
- विवेक कुमार (2017) – बुरहानपुर
- डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े (2017) – शाजापुर
- कुमार सत्यम (2017) – हरदा
Read Also: Mauganj Collector Transfer: मऊगंज कलेक्टर संजय जैन का तबादला, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी




One Comment