Madhya Pradesh

MP Lokayukta action: 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

एमपी के मंदसौर जिले के सुवासरा में लोकायुक्त (MP Lokayukta action) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 हजार की रिश्वत लेेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है.

WhatsApp Group Join Now

MP Lokayukta action: मध्यप्रदेश में इन दिनों रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं कोई न कोई अफसर या कर्मचारी रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त के हत्थे चढ़ ही जाता है.

लेकिन फिर भी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नही आते. इसी बीच उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 30 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

mp news: पटवारी ने 40 हजार की मांगी थी रिश्वत

16 फरवरी को ग्राम धलपत, तहसील सुवासरा, जिला मंदसौर के रहने वाले दिनेश चंद्र जोशी ने लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई स्व भगवती प्रसाद की कोई भी संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने उसके बेटे आनंद को

विधिवत गोद लिया था. भाई के नाम दर्ज कृषि भूमि को दत्तक पुत्र आनंद के नाम स्थानांतरित करवाने के लिए जब वह संबंधित हल्का पटवारी हरीश पाटीदार के पास पहुंचे, तो पटवारी ने नामांतरण करने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की.

यह भी पढ़ें: BJP internal conflict: बीजेपी में कुछ भी ठीक नही, MP में 2 विधायक आमने-सामने

MP Lokayukta action: 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी

आवेदक की शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने 18 फरवरी को कार्रवाई की. इस दौरान पटवारी हरीश पाटीदार को तहसील कार्यालय सुवासरा में आवेदक से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: MP board paper leak: एमपी में 10 वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक, टीचर सस्पेंड

आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Mauganj News: मूसा गैंग के बाद मऊगंज विधायक को फोन कॉल से डर.! निज सचिव ने थाने में लिखाई रिपोर्ट

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!