Madhya PradeshmauganjRewa news

MP Ministers Flag Hoisting: उज्जैन में सीएम तो इंदौर और सागर में डिप्टी सीएम फहराएंगे तिरंगा, जानिए आपके जिले में किसे मिली जिम्मेदारी

Republic Day 2026 : मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई सूची, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री इन जिलों में फहराएंगे तिरंगा

WhatsApp Group Join Now

MP Ministers Flag Hoisting: मध्य प्रदेश में 26 जनवरी पर जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है, यह सूची मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों को उनके प्रभार सहित अन्य जिलों में जिम्मेदारी दी गई है.

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 26 जनवरी पर होने वाले कार्यक्रम के लिए जारी की गई सूची के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) के अवसर पर अपने गृह जिले उज्जैन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह परेड की सलामी लेंगे, इसी तरह से राजधानी भोपाल में राज्यपाल मंगू भाई पटेल तिरंगा फहराएंगे.

ALSO READ: MP JCB Auction 2026: एमपी के इस जिले में होने जा रही है जेसीबी मशीनों की नीलामी, कौड़ियों के दाम पर मिलेंगे वाहन

सूची के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा इंदौर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जबकि राजेंद्र शुक्ला अपने प्रभार के जिले सागर में तिरंगा फहराएंगे,

कैलाश विजयवर्गी का नाम सूची से गायब – MP Ministers Flag Hoisting

इंदौर की भागीरथपुरा में हुई घटना के बाद मीडिया के सामने घंटा बोलकर सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गी का  सूची से नाम गायब है, जानकारी के अनुसार कैलाश विजयवर्गी 10 दिनों की छुट्टी पर जा रहे हैं, इस दौरान वह 26 जनवरी को उपस्थित नहीं रहेंगे, जिसके कारण सूची से उनका नाम भी गायब है.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर, वृद्ध का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 40 हज़ार रुपये पार

इन जिलों में कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे – Republic Day 2026

मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार मध्य प्रदेश के कुछ जिले जैसे की बैतूल, निवाड़ी, सिंगरौली, हरदा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, झाबुआ, बालाघाट, मुरैना, श्योपुर, मंदसौर, अलीराजपुर, भिंड, सतना, सीधी, मऊगंज, देवास, शहडोल, धार, पन्ना, उमरिया, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले में कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे.

MP Ministers Flag Hoisting: उज्जैन में सीएम तो इंदौर और सागर में डिप्टी सीएम फहराएंगे तिरंगा, जानिए आपके जिले में किसे मिली जिम्मेदारी MP Ministers Flag Hoisting: उज्जैन में सीएम तो इंदौर और सागर में डिप्टी सीएम फहराएंगे तिरंगा, जानिए आपके जिले में किसे मिली जिम्मेदारी

MP Ministers Flag Hoisting: उज्जैन में सीएम तो इंदौर और सागर में डिप्टी सीएम फहराएंगे तिरंगा, जानिए आपके जिले में किसे मिली जिम्मेदारी

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!