MP News: 7 पुलिसकर्मी एक साथ सस्पेंड, SP की कड़ी कार्रवाई
बीहड़ों से पकड़ी गई अवैध रेत की 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां थाने पहुंचीं, 4 छोड़ने का वीडियो वायरल होते ही थाना प्रभारी सहित 7 सस्पेंड-MP News

MP News: मध्य प्रदेश में अवैध रेत के खेल ने पुलिस महकमे पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए. दरअसल पुलिस ने बीहड़ों से अवैध रेत से भरे 5 ट्रैक्टर पकड़े और उन्हें थाने लाया गया. लेकिन इनमें से 4 वाहनों को छोड़ दिया गया. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ लिया.
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.
ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
16 फरवरी को चिन्नौनी थाना पुलिस ने बीहड़ों से अवैध रेत लेकर क्रमबद्ध तरीके से निकल रहे 5 ट्रैक्टरों को पकडा. जिसका वीडियो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बना लिया. लेकिन इन ट्रैक्टरों को थाने ले जाकर छोड़ दिया गया.
MP News: 7 पुलिसकर्मी एक साथ सस्पेंड,
चिन्नौनी थाने में अवैध रेत ले जाने वाले ट्रैक्टरों को पकड़ कर छोड़ने के मामले का वीडियो जब वायरल हुआ तो अफसरों तक भी पहुंच गया. पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने थाना प्रभारी शंभू दयाल बाथम व वीडियो वायरल करने वाले एएसआई कमलेश कुमार,
यह भी पढ़ें: Sidhi Singrauli NH39: फिर जगी उम्मीद, मार्च से शुरू हो सकता है निर्माण, NHAI को सौंपी गई जिम्मेदारी
पुलिस प्रधान आरक्षक सनत कुमार, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा, आरक्षक किशन कटारा, प्रवीण शर्मा एवं नवीन पाटिल को सस्पेंड कर दिया.
यह भी पढ़ें: Rewa Doctor KD Singh Viral Video: प्रेम जाल में उलझे रीवा के हृदय रोग विशेषज्ञ, पत्नी ने कर दिया इलाज
पुलिस अधीक्षक ने कहा…
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चिन्नौनी थाना प्रभारी व उनकी टीम द्वारा पैसे लेकर रेत के ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने की शिकायत मिली थी. जांच उपरांत थाना प्रभारी सहित 7 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है.
यह भी पढ़ें: MP Budget 2026: एमपी के नए बजट में बड़ा ऐलान, 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती





