Madhya Pradesh

MP News: एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, Rewa लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

पटवारी ने जमीन सीमांकन और जमीन बंटवारे के नाम पर किसान से मांगी थी 30 हजार रुपये की रिश्वत-MP News

WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्यप्रदेश में लगातार रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की न्यूज़ मिलती रहती हैं. हर दिन कहीं न कहीं रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारी रंगेहाथों पकड़े जाते हैं. लेकिन फिर भी रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहें हैं.

ताजा मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से आया है, जहां एक पटवारी को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. ये पटवारी साहब सीमांकन और जमीन बंटवारे के एवज में किसान से रिश्वत की मांग कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: MP News: एमपी में यूजीसी एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन दौरान बड़ा बवाल, मंच छोड़कर भागे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष

30 हजार की रिश्वत लेते नप गए पटवारी साहब

सिंगरौली जिले के मोरवा के रहने वाले महेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनकी भूमि का बंटवारा और सीमांकन होना था. जब वे इस संबंध में चुर्की हल्का के पटवारी अमरीश वैश्य के पास पहुंचे, तो पटवारी ने काम करने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगनी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: Lalitpur Singrauli Rail Project: सीधी जिले तक जाएगी रीवा भोपाल रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन, बैठक में कई बड़े फैसले

रिश्वत नहीं देने पर पटवारी लगातार काम टालता रहा और किसान को परेशान करता रहा. आखिरकार पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय रीवा में की, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा के PK स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, प्राचार्य पर मामला दबाने का आरोप

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!