Madhya Pradeshmauganj
Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर को चोर कहने वाले विश्वामित्र मुन्द्रिका त्रिपाठी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की तैयारी
अभिलेखों से छेड़छाड़ करने के मामले में हल्का पटवारी सहित विश्वामित्र मुन्द्रिका त्रिपाठी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की तैयारी, संयुक्त कलेक्टर ने एसडीएम मऊगंज को दिए निर्देश

WhatsApp Group
Join Now
Mauganj News: भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाने वाले मऊगंज के अन्ना हजारे कहे जाने वाले विश्व मित्र मुन्द्रिका त्रिपाठी पर अब धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की तैयारी है, यह पूरा घटनाक्रम राजस्व विभाग से जुड़े अभिलेख से छेड़छाड़ करने से जुड़ा हुआ है, जिसमें हल्का पटवारी सहित विश्वमित्र मुन्द्रिका त्रिपाठी के विरुद्ध मामला दर्ज कराने के निर्देश संयुक्त कलेक्टर द्वारा एसडीम मऊगंज को दिए गए हैं.
मऊगंज के अन्ना हजारे कहे जाने वाले विश्वमित्र मुन्द्रिका त्रिपाठी तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने मऊगंज कलेक्टर के निज सचिव पंकज श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी बताया था, इसके अलावा उन्होंने धरना प्रदर्शन के दौरान मोदी चोर, मोहन चोर और कलेक्टर चोर के नारे लगाए थे, इस मामले में मुन्द्रिका त्रिपाठी ने तीन से चार दिन तक मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और फिर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था.
View this post on Instagram
अभिलेखों से छेड़छाड़ करने का आरोप
संयुक्त कलेक्टर ने एसडीएम मऊगंज को निर्देश दिये हैं कि तत्कालीन हल्का पटवारी ऊधौपुर्वा हीरालाल कोल एवं आवेदक मुन्द्रिका प्रसाद त्रिपाठी के विरूद्ध अभिलेखों से छेड़छाड़ कर फर्जी रूप से राजस्व अभिलेख संशोधन करने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें.
संयुक्त कलेक्टर द्वारा जारी किए गए निर्देश में यह उल्लेख किया गया है कि मीडिया खबरों को संज्ञान में लेकर तहसीलदार मऊगंज के प्रतिवेदन अनुसार वादित भूमियों के खसरा में दर्ज प्रविष्ठि अविधिक होने से प्रकरण में पुर्नअवलोकन की अनुमति चाही गई थी, जिसका परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही की गई.
आवेदक मुन्द्रिका प्रसाद त्रिपाठी वगैरह निवासी ग्राम उधौपुर्वा द्वारा तहसीलदार, मऊगंज के न्यायालय में मौजा ग्राम उधौपुर्वा, पटवारी हल्का उधौपुर्वा की आराजी कुल 10 किता आराजियों का वारिसाना नामान्तरण हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसमें तहसीलदार, तहसील मऊगंज ने सरोज व सरोजनी में भिन्नता होने से वारिसाना नामान्तरण आवेदन पत्र खारिज कर दिया था, किन्तु मुन्द्रिका प्रसाद त्रिपाठी द्वारा तत्कालीन हल्का पटवारी, हीरालाल कोल से सांठगांठ / मिलीभगत कर उक्त प्रकरण क्रमांक का हवाला देकर खसरे में धनंजय त्रिपाठी व उनके भाई तथा उनके पिता मुन्द्रिका प्रसाद त्रिपाठी के नाम खसरे में अविधिक प्रविष्टि अंकित कर दी गई.
तथा मृतक सरोज की पुत्रियां हेमा, रेखा व विंध्या का नाम खसरे में दर्ज नहीं किया, साथ ही मृतक रामाधार पिता द्वारिका प्रसाद की पत्नी पार्वती वेवा रामाधार का नाम विलोपित कर दिया, जबकि पार्वती वर्तमान में जीवित है, वारिसान नामान्तरण का प्रकरण खारिज होने के बाद भी तत्कालीन हल्का पटवारी, हीरालाल कोल द्वारा उसी प्रकरण क्रमांक के आधार पर अभिलेख अद्यतन किये जाने से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभाग मऊगंज द्वारा निलंबित किया गया है.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में खून की होली, हत्या के बाद गांव में तनाव मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
मुन्द्रिका त्रिपाठी सहित पटवारी पर FIR की तैयारी
अभिलेखों से छेड़छाड़ करने के मामले में विश्वामित्र मुन्द्रिका त्रिपाठी सहित हल्का पटवारी ऊधौपुर्वा हीरालाल कोल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की तैयारी है, फिलहाल इसी मामले में हल्का पटवारी हीरालाल कोल को निलंबित भी किया जा चुका है.
24 फरवरी से जेल में बंद है मुन्द्रिका त्रिपाठी
विश्वमित्र मुन्द्रिका त्रिपाठी 24 फरवरी से लगातार जेल में बंद है, विश्वमित्र मुद्रिका त्रिपाठी अपने साथियों के साथ देवतालाब विधायक गिरीश गौतम पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना देने पहुंचे थे जहां पुलिस ने उन्हें धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया और बीते 24 फरवरी से लगातार मुन्द्रिका त्रिपाठी अपने साथियों के साथ मऊगंज सब जेल में बंद है, मुन्द्रिका त्रिपाठी पर अब तक पांच अलग-अलग मामले दर्ज हैं और अब छठवें FIR की तैयारी की जा रही है.





