MP News: एमपी में यूजीसी एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन दौरान बड़ा बवाल, मंच छोड़कर भागे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में यूजीसी एक्ट (UGC ACT 2026) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन दौरान बड़ा बवाल, बीजेपी के कार्यक्रम में घुसे प्रदर्शनकारी मंच छोड़कर भागे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत

MP News: मध्य प्रदेश में आज रविवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब गुस्साए लोग नेताओं पर कुर्सियां फेंकने लगे और प्रदेश उपाध्यक्ष को मंच छोड़कर भागना पड़ा, यह पूरा मामला शिवपुरी जिले से सामने आया है जहां यूजीसी कानून (UGC ACT 2026) के विरोध में आज रविवार को बंद का ऐलान किया गया था.
शिवपुरी जिले के करैरा में कथित काला कानून यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज पार्टी द्वारा रैली निकाली जा रही थी, पुलिस सहायता केंद्र के समीप केंद्र के बजट का लाइव प्रसारण चल रहा था, कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे.
जैसे ही रैली पुलिस सहायता केंद्र के समीप पहुंची तो भीड़ में से कुछ युवाओं ने पानी की बोतल फेंकना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं मंच से माइक लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. बवाल उग्र होता देख बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत (BJP State Vice President Ranveer Singh Rawat) मंच छोड़कर भाग निकले.
वही भीड़ ने करीब आधा सैकड़ा कुर्सियां भी तोड़ दी, वहां पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया और लोग भागने लगे, पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को तितर बितर किया, नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और नाराजगी भी जताई है, पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
ALSO READ: Rewa News: रीवा के PK स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, प्राचार्य पर मामला दबाने का आरोप

One Comment