Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को ढूंढने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार

Mauganj BJP MLA Pradeep Patel: मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को ढूंढने के लिए लोगों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है और मांग की है कि उनकी वर्तमान स्थिति का पता बताया जाए

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल (Mauganj BJP MLA Pradeep Patel) कहां है और किस हालत में है यह सवाल अब उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता को भी परेशान करने लगा है, 3 जनवरी को मऊगंज बाईपास में हुई घटना के बाद विधायक क्षेत्र से लापता है..

6 जनवरी को आखरी बार एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में विधायक जनता को नजर आए थे. लेकिन तब से विधायक कहां है और किस हालत में है यह किसी को नहीं मालूम.

ALSO READ: Sidhi News: सीधी बना भारत का पहला जिला, मूक-बधिर QR Code से थाने में कर सकेंगें शिकायत

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे आधा दर्जन लोग

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को ढूंढने के लिए अब उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने लगी है, विधायक प्रदीप पटेल से मिलने के लिए आज लगभग आधा दर्जन लोग पहले तो उनके कार्यालय पहुंचे, कार्यालय में मौजूद किसी ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि विधायक कहां है और कब तक वापस आएंगे..

जिस पर लोगों ने मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन दिया है और विधायक को ढूंढने की मांग की है, इस पत्र में उल्लेख किया गया है कि पिछले कुछ महीनो से ग्राम बघैला मऊगंज की जनता अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए दर-दर भटक रही है और अपने विधायक महोदय से नहीं मिल पा रही है, जिससे क्षेत्र में कई समस्याएं व्याप्त है.

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय से निवेदन है कि जनप्रतिनिधि मऊगंज विधायक की सही स्थिति व वर्तमान लोकेशन की जानकारी प्रदान करने की दया की जाए. 

6 जनवरी से गायब है विधायक

 मऊगंज बाईपास स्थित बेशकीमती विवादित भूमि मामले से जुड़े दो लोग लापता हुए, जिसमें पहला नाम मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल का सामने आया… विधायक महोदय पिछले 6 जनवरी से लगातार अपने क्षेत्र से गायब है कुछ फोटो वीडियो सामने आए जिसमें विधायक काफी डरे हुए थे और घर के लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दे रहे थे..

और इसी घटना से जुड़े दूसरे पक्ष के अनिल पांडे लालू 28 जनवरी को अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गए लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटे, कथित तौर पर उनके परिजनों के मुताबिक अनिल पांडे अब सुरक्षित है और मानसिक तनाव में हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक मऊगंज विधायक का पता नहीं लग पाया है कि विधायक कहां है और किस हालत में है.

ALSO READ: Drunk Girl Drama Rewa: नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!