Mauganj Gang Rape Case: शराबखोरी और फिर महापाप, मऊगंज गैंगरेप की हैरान करने वाली कहानी..!
मऊगंज जिले में 15 साल की नाबालिक बच्ची से हुए गैंगरेप के पीछे हैरान करने वाली कहानी चार आरोपियों को भेजा गया जेल

Mauganj Gang Rape Case: तारीख 5 फरवरी और समय सुबह के लगभग 11:00 बजे एक बच्ची घर से निकलती है, यह 15 साल की नाबालिक बच्ची घर से आठवीं की प्री बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर देने विद्यालय जा रही थी, लेकिन इस बच्ची को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर उसके साथ क्या होने वाला है.
वही दो बाइक में सवार होकर चार नवयुवक शराब के नशे में टल्ली होकर तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए इस बच्ची की ओर बढ़ रहे थे, दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने निकले इन चारों युवकों ने पहले शराब खरीदी और फिर जमकर शराब पार्टी की, लेकिन इन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी एक गलती किसी मासूम बच्ची की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, इन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी इसी गलती के कारण आगे चलकर उनकी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे कटने वाली है।
ALSO READ: Free VIP Jyotirlinga Darshan: एमपी के इस ज्योतिर्लिंग में कर सकेंगें फ्री में वीआईपी दर्शन
तारीख 5 फरवरी और समय शाम 4:00 बजे परिजनों को फोन पर सूचना मिलती है कि उनकी बच्ची जो घर से प्री बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर देने विद्यालय निकली थी, वह बेहोशी की हालत में मऊगंज थाना क्षेत्र के निविहा जंगल में पड़ी हुई है, इस फोन की घंटी ने पूरे परिवार को आफत में डाल दिया,
जानकारी मिलने के बाद तत्काल परिजन निविहा जंगल पहुंचे और 15 साल की मासूम बच्ची को बेहोशी की हालत में मऊगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराते हैं, पूरा परिवार इस सवाल से परेशान था कि आखिर जो बच्ची प्री बोर्ड परीक्षा का पेपर देने निकली थी, वह अचानक बेहोशी की हालत में जंगल कैसे पहुँची….
और तभी उन्हें इसका जवाब बच्ची की सहेली से मिलता है, काँपती हुई आवाज में सहेली जवाब देती है कि जब हम दोनों पैदल प्री बोर्ड परीक्षा का पेपर देने जा रहे थे उसी समय दो बाइक में सवार होकर चार लोग आए और हम दोनों को किडनैप कर लिया… दुष्कर्म पीड़िता की सहेली ने जो बताया उसके अनुसार आरोपियों ने उसे दूर छोड़ दिया और फिर उस 15 साल की नाबालिक बच्ची को जबरदस्ती शराब पिलाई, और फिर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
परिजनों के द्वारा इस बात की जानकारी तत्काल मऊगंज पुलिस को दी जाती है और इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मऊगंज एसपी दिलीप सोनी, एसडीओपी सच्ची पाठक खुद इस केस को इन्वेस्टिगेट करने लगते हैं.
दुष्कर्म पीड़िता की सहेली का बयान दर्ज किया जाता है और साइबर सेल के माध्यम से उस लोकेशन पर एक्टिव तमाम नंबरों की मॉनिटरिंग की जाती है, और तभी पुलिस को इस केस से जुड़ा पहला क्लू मिलता है.
सहेली द्वारा बताए गए हुलिए के मुताबिक पुलिस एक 24 साल के लड़के को चिन्हित करती है, पुलिस तत्परता दिखाते हुए इस केस में मिंटू उर्फ बेटू जायसवाल निवासी बारियाकला थाना मऊगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ करती है, पुलिस की पूछताछ में बेटू जायसवाल ने दुष्कर्म की घटना को स्वीकार किया, जिसके आधार पर पुलिस बाकी के तीन आरोपियों को भी चिन्हित करती है .
लेकिन पुलिस को यह सूचना मिलती है की घटना को अंजाम देने के बाद यह तीनों आरोपी मुंबई भागने की फिराक में है, जिसके बाद मऊगंज एसपी दिलीप सोनी के निर्देश पर और एसडीओपी सची पाठक के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू करती हैं, इस दौरान बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक पुलिस अपनी निगरानी का दायरा बढ़ती है.
ALSO READ: MP News: कंचन बाई की शहादत पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
और इस तरह से पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म जैसे संगीत अपराध और महापाप की घटना को अंजाम देने वाले अन्य तीन आरोपी रविनंदन सिंह गौड़ उम्र 22 साल निवासी पैगमा थाना बहरी जिला सीधी, लाला उर्फ नीरज जायसवाल उम्र 21 साल निवासी उमरी माधव थाना मऊगंज, सुभाष जायसवाल उर्फ मिथुन उम्र 23 साल निवासी बारियाकला थाना मऊगंज को गिरफ्तार करती है.
पुलिस इन आरोपियों पर छेड़खानी, अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, SC/ST Act सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करती है. और अब इन चारों आरोपियों की जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे कटने वाली है
इन चारों आरोपियों पर दर्ज एक-एक धाराएं उन तमाम लोगों के लिए सबक है जो यह सोचते हैं कि वह गुनाह करने के बाद बच जाएंगे, यह उन लोगों के लिए सबक है जो कानून को स्वयं से बड़ा मानते हैं, फिलहाल इन चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया और अब इन्हें जेल भेज दिया गया है, इसके अलावा इस घटना की जांच मऊगंज जिले के लार थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल को सौंप दी गई है.

