Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Madhya Pradeshmauganj

Mauganj Gang Rape Case: प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रही नाबालिक किशोरी से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Mauganj News: घर से प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रही नाबालिक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मऊगंज जिला शर्मसार

WhatsApp Group Join Now

Mauganj Gang Rape Case: मध्य प्रदेश का मऊगंज जिला आज उस वक्त शर्मसार हो गया जब 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया, यह हैरान करने वाला घटनाक्रम जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है,

कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली नाबालिक किशोरी जो प्री बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर देने घर से विद्यालय के लिए निकली थी, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी किशोरी वापस घर नहीं पहुंची, शाम 4:00 बजे परिजनों को सूचना मिली कि किशोरी बेहोशी की हालत में ने निबिहा जंगल में पड़ी हुई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

ALSO READ: MP News: मंत्री कैलाश विजयवर्गी को बर्खास्त करने की मांग, कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत का गंभीर आरोप

नशीला पदार्थ खिलाने की संभावना

किशोरी अपनी सहेली के साथ पैदल जा रही थी, इसी बीच दो बाइक में सवार होकर चार लोग आए और किशोरी सहित उसकी सहेली को जंगल उठा ले गए. जहां सहेली को दूर छोड़कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके अलावा यह भी बात सामने आ रही है कि आरोपियों ने नाबालिक किशोरी को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है.

ALSO READ: Mauganj News: खनिज माफियाओं से परेशान महिला ने अधिकारियों के सामने उठाया खौफनाक कदम

घर से प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रही थी किशोरी

किशोरी सुबह लगभग 10:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी और फिर 4:00 बजे किशोरी बेहोशी की हालत में परिजनों को जंगल में मिली, फिलहाल किशोरी अभी गंभीर है जिसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है. घटना को 5 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अब तक किशोरी को होश नहीं आया है.

सूचना मिलते ही मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी सहित एसडीओपी सची पाठक भी थाना पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगे हुए हैं, जानकारी के अनुसार इस घटना में विप्पू जयसवाल उर्फ छोटू निवासी बरयाकला सहित चार आरोपियों का नाम सामने आ रहा है. फिलहाल पुलिस गहराई से इस पूरे मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!