Madhya Pradesh

MP News: मंत्री कैलाश विजयवर्गी को बर्खास्त करने की मांग, कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत का गंभीर आरोप

Indore Drinking Water Contamination: कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बर्खास्त करने की मांग की है.

WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी (Indore Drinking Water Contamination) पीने से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जिस पर पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है, इस घटना के बाद इंदौर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है,

इसके अलावा मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पत्रकार को दिए गए घंटा वाले बयान पर भी विवाद छिड़ा हुआ है.

ALSO READ: Mauganj News: खनिज माफियाओं से परेशान महिला ने अधिकारियों के सामने उठाया खौफनाक कदम

अब इस पूरे मामले में कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ( Supriya Shrinate) ने गंभीर आरोप लगाते हुए यह कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) जैसे असंवेदनशील मंत्री को बर्खास्त कर महापौर पुष्पमित्र भार्गव पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए, इसके अलावा हर पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए का मुआवजा भी दिया जाए.

32 लोगों की मौत नहीं बल्कि प्रायोजित हत्या – सुप्रिया

सुप्रिया ने कहा है कि 32 लोगों की मौत नहीं बल्कि 32 लोगों की प्रायोजित हत्या हुई है, जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है, सुप्रिया ने कहा कि आम आदमी का नहीं बल्कि अडानी और बीजेपी का विकास हो रहा है, अगर आप लोगों को साफ पानी साफ हवा नहीं दे सकते तो विकसित भारत का ख्वाब छोड़ दीजिए.

ALSO READ: MP News: SDM Alka Ikka का बुलडोजर एक्शन, खुद ढहा दी अवैध कॉलोनियां

जरूर पढिए

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!