Madhya Pradesh

MP BJP: पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत, दिल्ली पहुंचे मध्यप्रदेश के कई बड़े नेता

एमपी बीजेपी: MP BJP के कई दिग्गज नेता इस समय दिल्ली दौरे पर हैं. माना जा रहा है कि आने वाले समय मे पार्टी में बड़ा बदलाव हो सकता है.

WhatsApp Group Join Now

एमपी बीजेपी (MP BJP): मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी सांसदों को सहभोज पर आमंत्रित किया. सहभोज के साथ-साथ संगठनात्मक मुद्दों और आगामी रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई.

इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी संगठन में बड़े बदलाव हो सकते हैं. यह भी चर्चा है कि सांसदों के साथ हुआ यह अचानक सहभोज केवल संवाद तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके पीछे कोई अहम रणनीति भी हो सकती है.

MP BJP में बड़े बदलाव की आशंका.

राजनीतिक जानकार इस सहभोज के कई मायने निकाल रहे हैं. यह सहभोज भाजपा नेतृत्व की ओर से एकजुटता और प्रदेश में संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दे रहा है. साथ ही इस डिनर डिप्लोमेसी को प्रदेश में होने वाले संभावित बड़े बदलावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Rewa Bhopal Special Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली पर रीवा से भोपाल तक दौड़ेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

कुछ नेताओं की बदल सकती है भूमिका-MP BJP

प्रदेश में पहले से ही कुछ मंत्रियों को लेकर असंतोष की चर्चाएं चल रही हैं. ऐसे में यह माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व इस दिशा में भी कोई ठोस निर्णय ले सकता है. संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Mauganj Gang Rape Case: प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रही नाबालिक किशोरी से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस दौरान सांसदों से विकास कार्यों और क्षेत्रीय मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया. बैठक में केंद्रीय मंत्री एम. मुरलीधरन, सांसद वीडी शर्मा, आलोक शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही. सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की जरूरत पर सहमति जताई.

यह भी पढ़ें: MP News: मंत्री कैलाश विजयवर्गी को बर्खास्त करने की मांग, कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत का गंभीर आरोप

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!