Online Gaming Addict नाबालिग बेटे की खतरनाक लत, 15 लाख के गहने चोरी
नाबालिग बेटे को ऑनलाइन गेमिंग की ऐसी लत (Online Gaming Addict) लगी कि उसने मां के 15 लाख के गहने पार कर दिए.

Online Gaming Addict: रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है कि पुलिस भी हैरान हो गई. दरअसल यह पूरा मामला ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा हुआ है. जहां शादी में शामिल होने सीधी से रीवा आई एक महिला के 15 लाख कीमत के गहने ऑनलाइन गेमिंग की लत लगे बेटे ने चोरी कर लिए.
जब यह खबर महिला को लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला को कुछ भी समझ में नहीं आया तो महिला ने फौरन पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने की कड़ी मशक्कत
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गहने बरामद कर लिए. इस पूरी घटना में नाबालिग ने पुलिस को काफी गुमराह किया, रीवा-सीधी के बीच चक्कर भी लगवाया. लेकिन अंततः पुलिस गहनों को बरामद करने में कामयाब हुई.
Online Gaming Addict बेटे की करतूत, मां के 15 लाख के गहने किए गायब
सीधी जिले की बघेड़ी निवासी एक महिला अपने बच्चों के साथ अपनी बहन के यहां शादी में शामिल होने के लिए रीवा आई थी. शुक्रवार को वह शादी में शामिल हुई और रात में ही शादी समारोह से वापस अपने रिश्तेदार के घर चली गई. रिश्तेदार के घर पहुंचकर
उसने अपने गहने उतारकर एक टिफिन बॉक्स में सही सलामत रख दिए और दूसरे काम में व्यस्त हो गई. कुछ देर बाद जब वह वापस जाकर टिफिन बॉक्स में देखने गई तो टिफिन बॉक्स के साथ गहने गायब थे. गहने गायब पाकर महिला के हाथ-पैर फूल गए.
पुलिस ने किया सराहनीय कार्य-Rewa News
पुलिस के मुताबिक 15 लाख कीमत के जेवरात जब अचानक गायब हो गए तो महिला ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला. इसके बाद पीड़ित महिला अपने रिश्तेदारों के साथ चोरहटा थाने पहुंची और गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने जब एक-एक कर सभी लोगों से पूछताछ शुरू की,
तब पीड़िता द्वारा बताया गया कि उसका एक नाबालिग बेटा भी है जो अब घर से अचानक गायब है. यह सुनते ही पुलिस को नाबालिग पर शक हुआ. जानकारी मिली कि बेटे के पास मोबाइल भी है. पुलिस ने फौरन उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो वह नंबर सीधी में होना पाया गया.
सीधी जिले के जमोड़ी में मिला नाबालिग
पुलिस ने जब नाबालिग से संपर्क किया तो बच्चे ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद पुलिस ने साइबर टीम की मदद ली. साइबर टीम से मिली मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की एक टीम सीधी के लिए रवाना हुई.
जब नाबालिग की लोकेशन जमोड़ी में मिली तब पुलिस वहां पहुंचकर नाबालिग को ढूंढ लिया. पुलिस ने नाबालिग से जब गायब हुए गहनों के बारे में पूछा तो उसने साफ इनकार कर दिया. पुलिस से उसने कहा कि न उसके पास कोई गहने हैं,
और न ही उसे चोरी के बारे में कुछ पता है. जब पुलिस ने बच्चे के बैग की तलाशी ली तो न टिफिन मिला और न ही गहने. तब पुलिस की टीम नाबालिग को रीवा लेकर आ गई.
यह भी पढ़ें: Free VIP Jyotirlinga Darshan: एमपी के इस ज्योतिर्लिंग में कर सकेंगें फ्री में वीआईपी दर्शन
नाबालिग ने पुलिस को किया गुमराह
जब पुलिस ने नाबालिग से घुमा-फिराकर सवाल करने लगे तो नाबालिग ने कहा कि मैदानी में एक गैराज है. गहने वहीं हो सकते हैं. पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन वहां भी गहने बरामद नहीं हुए.
यह भी पढ़ें: Mauganj Gang Rape Case: शराबखोरी और फिर महापाप, मऊगंज गैंगरेप की हैरान करने वाली कहानी..!
कड़ी मशक्कत के बाद मिले 15 लाख के गहने
जब पुलिस ने नाबालिग से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने गहने जमोड़ी में अपने दोस्त के यहां रखे हैं. पुलिस टीम रात के तकरीबन 2 बजे जमोड़ी सीधी के लिए रवाना हुई और नाबालिग के दोस्त के पास से गहने बरामद कर लिए.





