MP Lokpath App: 4 दिवस के अंदर विभाग सड़क के गड्ढे करेगा ठीक, बस आपको करना होगा यह काम
लोक निर्माण विभाग के लोकपथ एप (MP Lokpath App) में अब कोई भी व्यक्ति सड़क के गड्ढों की फोटो अपलोड करेगा, तो 4 दिन के भीतर ही विभाग द्वारा सड़को को ठीक किया जाएगा.

MP Lokpath App: संकल्प से समाधान अभियान 12 जनवरी से प्रारंभ है. यह अभियान 4 चरणों में चलाया जा रहा है. पहला चरण 12 जनवरी से 16 फरवरी तक, दूसरा चरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक, तीसरा चरण 16 मार्च से 26 मार्च तक और चौथा चरण 26 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जा रहा है.
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित करना साथ ही योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का निराकरण करना है.
कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों का अधिक से अधिक आवेदन लेकर उनका तुरंत निराकरण कर संकल्प से समाधान पोर्टल पर निराकरण की स्थिति को अपलोड करें.
15 मार्च से क्लस्टर लेवल पर अयोजिय होगा शिविर
कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी द्वारा बताया गया की 15 मार्च से शिविर को क्लस्टर लेवल पर आयोजित किया जाएगा. इन शिविरों में भी नए आवेदनों को लेकर शीघ्रता से उनका निराकरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, तकनीकी शिक्षा, कृषि, उच्च शिक्षा, नगरीय विकास,
यह भी पढ़ें: Rewa Sand Mafia द्वारा दिनदहाड़े अवैध रेत उत्खनन, नदी में गहरे गड्ढे बनने से आये दिन हो रहे हादसे
उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, जिला परिवहन विभाग, लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, श्रम, सहकारिता, विद्युत विभाग, वित्त विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित 65 योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर उनका प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: MP Board Exam 2026: रीवा और मऊगंज में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 94 केन्द्रों में होगी बोर्ड परीक्षा
4 दिवस के अंदर विभाग (MP Lokpath App) सड़क के गड्ढे करेगा ठीक
कमिश्नर द्वारा बताया गया कि लोक निर्माण विभाग के लोकपथ एप का आम जनता में ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क के गड्ढे का मौके पर ही फोटो खींचकर लोकपथ एप में अपलोड करता है, तो उसके चार दिवस के अंदर लोक निर्माण विभाग द्वारा उस गड्ढे को प्राथमिकता से ठीक किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Online Gaming Addict नाबालिग बेटे की खतरनाक लत, 15 लाख के गहने चोरी