Madhya Pradesh

Sidhi Pujari Hatyakand: सीधी में महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इलाके में तनाव

Sidhi Indrabhan Dwivedi Murder Case: सीधी पुजारी इंद्रभान द्विवेदी हत्याकांड मामले में पुलिस ने लाल केवट को किया गिरफ्तार, क्षेत्र में तनाव का माहौल

WhatsApp Group Join Now

Sidhi Pujari Hatyakand: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, महाशिवरात्रि के दिन 75 वर्षीय पुजारी इंद्रभान द्विवेदी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

जानकारी के अनुसार इंद्रभान द्विवेदी (Sidhi Indrabhan Dwivedi Murder Case) तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे, रविवार सुबह करीब 8 बजे वह महाशिवरात्रि की पूजा-अर्चना के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने उनकी बाइक रोककर उन पर हमला कर दिया। हमले में वे सड़क पर गिर पड़े.

सीने पर पैर रखा फिर गर्दन काट दी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने पहले उनके साथ अभद्र व्यवहार किया सीने पर पैर रखा और फिर धारदार हथियार से कई वार किए, गंभीर रूप से घायल पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद भी कई बार हमला किया.

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान लाला केवट उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक और आरोपी के बीच कोई व्यक्तिगत विवाद या जान-पहचान नहीं थी, घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है.

ALSO READ: Jabalpur crime story: शराब और मुर्गा पार्टी के बाद दरिंदगी, पहले दुष्कर्म फिर हत्या कर नहर में फेंका शव

आरोपी ने इस वजह से की हत्या

स्थानीय निवासी विष्णु शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि पुजारी इंद्रभान द्विवेदी की हत्या करने वाला लाला केवट एक आदतन अपराधी है, जिसके कई आपराधिक रिकॉर्ड है वह पहले भी इस तरह की घटनाएं कर चुका है, इसके अलावा यह व्यक्ति ब्राह्मणों के प्रति द्वेष रखता था, कई बार उसने ब्राह्मणों से मारपीट भी की है और पूजा पाठ करने वाले व्यक्तियों को अक्सर परेशान किया करता था.

घटना के बाद इलाके में तनाव

इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है, प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि यह वारदात महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व के दिन हुई, फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

ALSO READ: Sidhi News: सीधी जिले में हैरान करने वाला मामला, महाशिवरात्रि पर मंदिर जा रहे पुजारी की गला रेत कर हत्या

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!