Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: बस की स्टेरिंग पर मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, विधानसभा घेरने भोपाल रवाना

बस की स्टेयरिंग पर मऊगंज के पूर्व विधायक, विधानसभा घेराव के लिए खुद ड्राइव कर मऊगंज से भोपाल निकले, बस चलाने का वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना जो हमेशा अपनी एक अलग कार्यशैली के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन आज मऊगंज जिले में सियासत की एक अलग तस्वीर देखने को मिली क्यूंकि पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना खुद, बस की ड्राइविंग सीट पर बैठकर बस चलाते हुए भोपाल के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए.

ALSO READ: MP Guest Teacher News: एमपी के 70 हज़ार से अधिक अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर खतरा, लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश से खलबली

दरअसल 24 फरवरी को कांग्रेस पार्टी के द्वारा भोपाल में विधानसभा घेरने की तैयारी की जा रही है, हाल ही में पत्रकार वार्ता दौरान सुखेंद्र सिंह बन्ना के द्वारा कहा गया था कि भाजपा सरकार के द्वारा जीरो टैरिफ में अमेरिका की फैसले भारत में बेचने की तैयारी चल रही है, जिससे यहां के किसानों को भारी नुकसान होने वाला है, किसानों के हित में और इस कानून को वापस कराने के लिए हम प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में भोपाल विधानसभा घेरने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने जिले के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भोपाल चलने की अपील की थी.

ALSO READ: Rewa News: रीवा जिले में मोबाइल से पोर्न वीडियो देखकर चचेरे भाई ने 6 वर्ष की मासूम से किया दुष्कर्म

आज इसी क्रम में मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिलाल कोल सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता बस में सवार होकर भोपाल के लिए रवाना हुए, इस दौरान सुखेंद्र सिंह बन्ना का एक अलग अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने खुद बस की स्टेरिंग संभाली और सैकड़ो कार्यकर्ताओं को लेकर भोपाल के लिए रवाना हुए, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!