IAS Rakesh Agarwal Murder : भोपाल में रिटायर्ड आईएएस की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रक्खा था नौकर

IAS Rakesh Agarwal Murder: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां रिटायरमेंट के बाद पत्नी के साथ रह रहे एक पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई, पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का शक दो दिन पहले घर पर रक्खे गए एक नौकर पर जा रहा है जो अभी भी गायब बताया जा रहा है.
ALSO READ: Rewa News: सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे रीवा कलेक्टर तो नशे में टल्ली मिले प्राचार्य
यह पूरा घटनाक्रम राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत से सामने आए हैं जहां सूरज नगर में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल (IAS Rakesh Agarwal) अपनी पत्नी के साथ रहते थे, दो दिन पहले उन्होंने घर के कामकाज के लिए एक नौकर रखा था, लेकिन आज सुबह उनकी लाश घर पर मिलती है फिलहाल पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है