Madhya PradeshmauganjRewa news

Mauganj News: मऊगंज में पुलिस बनाम पत्रकार, जल्द गिर सकता है थाना प्रभारी का विकेट

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस बनाम पत्रकार की लड़ाई जोरों शोरों से जारी है और यह लड़ाई धीरे-धीरे मऊगंज से होते हुए भोपाल तक पहुंचाने जा रही है, 5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मऊगंज आने वाले हैं, लेकिन इससे एक दिन पूर्व मऊगंज प्रेस क्लब के पत्रकार, भाजपा कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की बात कह रहे हैं इसके संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई गई है.

ALSO READ: भोपाल रिटायर्ड IAS हत्याकांड: 2 किमी पैदल चला फिर ट्रेन से भागा आरोपी, CCTV से खुला राज

मऊगंज में पुलिस बनाम पत्रकार

मऊगंज के तत्कालीन एसपी रहे दिलीप सोनी के जाने के बाद पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी मतभेद देखने को मिल रहा है, एसपी दिलीप सोनी के समय पुलिस और पत्रकारों के बीच बने घनिष्ठ संबंध अब टूटते नजर आ रहे हैं, दरअसल जब से मऊगंज में एसपी सुरेंद्र जैन की पदस्थापना हुई है तब से पत्रकारों में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है.

यह पूरा मामला मऊगंज थाना प्रभारी राम सिंह पटेल से जुड़ा हुआ है, दरअसल जब से राम सिंह पटेल मऊगंज थाना प्रभारी बने हैं तब से राम सिंह पटेल लगातार पत्रकारों को अपमानित कर रहे हैं, खटखरी में सड़क हादसे की घटना के दौरान परिजनों से अभद्र व्यवहार किया और इस दौरान पत्रकारों को कवरेज से रोकने के लिए उन्होंने जेल में डालने तक की धमकी दे डाली, कुछ समय बाद चोरी के मामले में पत्रकार सुखवंत किशोर मिश्रा को थाने में ही धमकी दी और विरोध करने के बाद एक पुराने मामले में उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला दर्ज कर दिया गया.

ALSO READ: Amit Shah का भोपाल में 23 घंटे का दौरा: कार्यक्रम और ट्रैफिक रूट में बदलाव

थाना प्रभारी को मिल रहा एसपी का संरक्षण.?

मऊगंज थाना प्रभारी राम सिंह पटेल द्वारा पत्रकारों से की गई अभद्रता के संबंध में पत्रकारों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से इस बात की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने आईजी और एसपी से भी थाना प्रभारी को हटाने के संबंध में चर्चा की लेकिन इसके बावजूद भी राम सिंह की पावर के आगे एसपी सुरेंद्र जैन ने गिरीश गौतम के फोन कॉल को अनसुना कर दिया।

मऊगंज प्रेस क्लब के पत्रकारों का कहना है कि पत्रकारों को अपमानित करने वाले थाना प्रभारी राम सिंह पटेल को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन समर्थन दे रहे हैं. इसके बाद पत्रकारों ने अब एसपी के खिलाफ भी मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है. 

भोपाल तक जाएगी पत्रकारों के अपमान की लड़ाई

मऊगंज थाना प्रभारी द्वारा प्रेस नोट में पत्रकारों को असामाजिक तत्व कहा गया, इसके बाद एक पत्रकार पर पुराने मामले में फर्जी अपराध दर्ज कर दिया, जिसके खिलाफ मऊगंज प्रेस क्लब के पत्रकार एकजुट होकर आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है, 5 अक्टूबर को हेमंत खंडेलवाल मऊगंज आने वाले हैं, इस दौरान पत्रकार हेमंत खंडेलवाल से इस बात की शिकायत करेंगे और पत्रकारों के अपमान की बात मुख्यमंत्री मोहन यादव तक भी पहुंचाई जाएगी.

ALSO READ: IAS Rakesh Agarwal Murder : भोपाल में रिटायर्ड आईएएस की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रक्खा था नौकर

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!