Madhya PradeshRewa news

Rewa News: संजय गांधी अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं मिलने से मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग और उसके सबसे बड़े अस्पताल संजय गांधी स्मृति अस्पताल की बदहाल स्थिति को दर्शाने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। गुढ़ क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पांडे की समय पर वेंटिलेटर न मिल पाने के कारण तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रशासन पर भारी लापरवाही का आरोप लगाया है।

रात 2 बजे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे थे सुशील

जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार पांडे की अचानक से बहुत ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उनके बेटे हृदयेश पांडे उन्हें रात करीब 2 बजे अस्पताल ले गए। इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया और उन्हें तुरंत तीसरी मंजिल पर स्थित ICU में ले जाने को कहा, जहाँ उन्हें वेंटिलेटर पर रखा जाना था।

ICU में वेंटिलेटर नहीं मिलने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों के निर्देश पर मरीज को ICU ले गए, लेकिन वहाँ एक भी वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं था। परिजनों की गुहार के बावजूद अस्पताल के कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया और मरीज की देखभाल के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई। उचित इलाज और जीवन रक्षक उपकरणों के अभाव में दो घंटे तक तड़पने के बाद सुबह करीब 4 बजे सुशील कुमार पांडे ने दम तोड़ दिया।

Read Also: सिंगरौली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों ने उठाए सवाल

परिजनों ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं अगर इमरजेंसी विभाग में ही मरीज की गंभीर हालत और वेंटिलेटर की जरूरत का पता चल गया था तो ICU में पहले से तैयारी क्यों नहीं की गई? इसके अलावा अगर अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं थे तो मरीज को समय रहते किसी दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर क्यों नहीं किया गया? अगर समय पर सही इलाज और वेंटिलेटर मिल जाता तो शायद सुशील कुमार पांडे की जान बचाई जा सकती थी।

उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

इस घटना ने विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र संजय गांधी अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं की कमी और ICU की बदइंतजामी की पोल खोल दी है। अगर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में ही मरीजों के लिए जीवन रक्षक उपकरणों की भारी कमी है तो दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले गरीब और असहाय लोग स्वास्थ्य व्यवस्था पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने पूरे मामले की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है और जिम्मेदारों डॉक्टर और प्रबंधन अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Read Also: Morena Bus Fire: मुरैना में आधी रात को स्लीपर बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!