Madhya Pradesh

Morena Bus Fire: मुरैना में आधी रात को स्लीपर बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री

WhatsApp Group Join Now

Morena Bus Fire: मध्य प्रदेश के मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे धौलपुर रोड पर SRD कॉलेज के पास एक स्लीपर बस में आग लग गई। अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। उस समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। बस में धुआं भर जाने के कारण यात्री अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

चलते बस के पहिए में लगी आग, देखते ही देखते फैली लपटें

रिपोर्ट्स के अनुसार सरायछौला और SRD कॉलेज के बीच सफर के दौरान बस के एक पहिए में आग लग गई। जब तक ड्राइवर बस को रोक पाता, तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। कॉलेज के पास बस रुकते ही यात्री जल्दी से बाहर निकल आए।

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलने पर तीन अलग थानों की पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बाद में यात्रियों को अन्य वाहनों के जरिए उनकी मंजिल तक पहुंचाया गया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग शायद ब्रेकिंग सिस्टम से शुरू हुई थी।

Read Also: Shahdol News: CM मोहन यादव शहडोल को देंगे 342 करोड़ की सौगात, 69 विकास परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!